Get App

कहां हैं राघव चड्ढा? दिल्ली चुनाव में डूबी AAP का लुटिया तो लोगों ने 'आप' सांसद को लेकर पूछे ये सवाल

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी के प्रमुख चेहरे थे। लेकिन जब चुनाव नतीजे आए और पार्टी को हार मिली, तो वह अचानक कहीं नजर नहीं आए, जिससे उनकी गैरमौजूदगी पर सवाल उठने लगे। चुनाव के समय दिल्ली में मौजूद नहीं रहने पर लोग राघव चड्ढा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2025 पर 8:53 PM
कहां हैं राघव चड्ढा? दिल्ली चुनाव में डूबी AAP का लुटिया तो लोगों ने 'आप' सांसद को लेकर पूछे ये सवाल
दिल्ली चुनाव रिजल्ट से पहले शादी में दिखे राघव चड्ढा

Delhi Election 2025 Results : दिल्ली चुनाव के नतीजों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। दिल्ली की सत्ता पर 12 से काबिज आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। भाजपा की 27 साल बाद दिल्ली के सियासी गलियारों में वापसी हो रही है। चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 70 सीटों में से 48 पर जीत हासिल की है जबकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा है. इस चुनाव में हैरान करने वाली बात तो ये है कि आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे तो हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं इस रिजल्ट के बाद दिल्ली चुनाव में लोगों ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बिल्कुल नदारद रहने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी सवाल किए।

कहां हैं राघव चड्ढा

बता दें कि दिल्ली चुनाव रिजल्ट से कुछ घंटे पहले आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा एक शादी में दिखाई दिए। राघव चड्ढा, दिल्ली चुनाव के रिजल्ट से पहले प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ और नीलम की शादी में पहुंचे। सोशल मीडिया पर परिणीति ने इस शादी की झलक अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। परिणीति के साथ उनके पति राघव भी नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के कुछ दिनों पहले परिणीति चोपड़ा ने पोस्ट कर लिखा था-'हम वास्तव में उधार के समय पर हैं। ऐसे लोगों को चुनें जो आपको चुनें और बाकी सभी को चुनने दें।'

लोगों ने पूछे ये सवाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें