Keralam Election 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने केरलम विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार (31 मार्च) को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। इसमें जरूरतमंद महिलाओं और 70 साल से अधिक आयु के लोगों को आर्थिक सहायता, गरीब परिवारों को हर साल दो मुफ्त LPG सिलेंडर, राज्य में एक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) स्थापित करने और मंदिरों का संरक्षण करने का वादा किया गया है।
