Keralam Assembly elections 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 9 अप्रैल को होने वाले केरलम विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। गुरुवार (19 मार्च) को जारी दूसरी लिस्ट में अरनमुला सीट से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने नट्टिला सीट से सी.सी. मुकंदन को अपना उम्मीदवार बनाया है। BJP द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, तनूर सीट से दीपक पुझक्कल और कासरगोड से अश्विनी एम.एल. चुनाव लड़ेंगे।
