Get App

West Bengal Election Results 2026: मुस्लिम और महिलाओं के वोट से लेकर SIR तक...इन 5 वजह से ममता बनर्जी की हुई हार

West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल का राजनीतिक नक्शा बदलने वाली ममता बनर्जी ने न सिर्फ 15 वर्षों के अपने शासन वाले राज्य में सत्ता गंवा दी है। बल्कि उन्हें अपने राजनीतिक गढ़ भवानीपुर में भी करारी शिकस्त मिली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता हासिल कर TMC के 15 साल के शासन का अंत कर दिया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 05, 2026 पर 4:38 PM
West Bengal Election Results 2026: मुस्लिम और महिलाओं के वोट से लेकर SIR तक...इन 5 वजह से ममता बनर्जी की हुई हार
West Bengal Election Results 2026: ममता बनर्जी को अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर सीट पर भी हार से बड़ा झटका लगा है

West Bengal Election Results 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 206 सीटें जीतकर दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया है। भगवा पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 15 साल के शासन का अंत कर दिया है। TMC 80 सीटों पर सिमट गई है। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जनादेश केवल सत्ता परिवर्तन का संकेत नहीं है, बल्कि यह उस राजनीतिक व्यवस्था में संरचनात्मक दरार को दर्शाता है जिसे ममता बनर्जी ने पिछले डेढ़ दशक में खड़ा किया था।

ममता बनर्जी की हार के 5 कारण

मुस्लिम वोटों का बिखराव

पश्चिम बंगाल के स्थापित राजनीतिक समीकरणों को उलट देने वाले इस चुनाव में BJP की जीत को यह निर्णायक गति केवल पारंपरिक गढ़ों में ही नहीं मिली। बल्कि मुस्लिम बहुल जिलों में अप्रत्याशित बढ़त से भी मिली है। जहां बिखरे हुए अल्पसंख्यक मतों ने खामोशी से उस कहानी को बदल दिया, जो लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पक्ष में रही थी। एक दशक से अधिक समय तक मुर्शिदाबाद, मालदा और उत्तर दिनाजपुर जैसे जिलों में TMC का दबदबा मुस्लिम मतों के लगभग पूरी तरह एकजुट होने पर आधारित रहा, जो इस क्षेत्र के बड़े हिस्सों में आबादी का 50 प्रतिशत या उससे अधिक हिस्सा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें