Bengal Exit Poll Results 2026: 'BJP को 180 से अधिक सीटें मिल रही हैं'; पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल पर BJP और TMC का आया बयान

West Bengal Exit Poll Results 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण बुधवार (29 अप्रैल) शाम 6 बजे समाप्त हो गया, जिसके बाद एग्जिट पोल के अनुमान जारी किए गए। ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त मिलने का संकेत दिया है। हालांकि, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) को भी उसके काफी करीब बताया गया है

अपडेटेड Apr 30, 2026 पर 8:06 AM
Story continues below Advertisement
West Bengal Exit Poll Results 2026: तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में बीजेपी को बढ़त दिखाने वाले एग्जिट पोल्स को खारिज कर दिया है

West Bengal Exit Poll Results 2026: चुनाव समाप्त होने के बाद जारी कई एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार शाम आए कई चुनाव सर्वेक्षण एजेंसियों के सर्वे में बीजेपी को निर्णायक बढ़त या बहुमत मिलने की संभावना जताई गई। हालांकि कुछ सर्वेक्षणों ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सरकार बरकरार रहने का अनुमान जताया है। प्रदेश में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं।

'पीपुल्स पल्स' के सर्वे में कहा गया है कि तृणमूल कांग्रेस 177 से 187 सीटें हासिल करके अपनी सत्ता बरकार रख सकती है। जबकि BJP को 95 से 110 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को एक से तीन सीट मिलने की संभावना जताई गई है। जनमत पोल्स’ के एग्जिट पोल के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस को 195 से 205 सीटें मिल सकती हैं तो 'BJP को 80 से 90 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है।

पोल डायरी’ के सर्वे का अनुमान है कि पश्चिम बंगाल में 'BJP 142 से 171 सीटों के साथ पहली बार सत्ता में आ सकती है। इस सर्वेक्षण के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस को 99 से 127 से ही संतोष करना पड़ सकता है। मैट्रिज’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में 'BJP 146 से 161 सीटों के साथ सरकार बना सकती है और टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिल सकती है।


'पी-मार्क' के सर्वेक्षण में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में BJP को 150 से 175 सीटें मिल सकती हैं तो TMC को 118-138 सीटें मिलने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे एवं अंतिम चरण में मतदान समाप्त हुआ। इससे पहले बीते 23 अप्रैल को राज्य की 152 सीटों पर मतदान हुआ था।

BJP-TMC का बयान

पश्चिम बंगाल चुनावों के एग्जिट पोल के नतीजों पर नंदीग्राम और भवानीपुर से BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "मैं आपको ज़मीनी स्तर का एग्जिट पोल बता रहा हूँ। BJP को 180 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। BJP बहुमत के साथ सरकार बना रही है। हिंदुओं ने आजादी से अपने वोट डाले हैं।" वहीं, तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त दिखाने वाले एग्जिट पोल को खारिज करते हुए उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।

राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल वास्तविक नतीजों से काफी अलग थे। उन्होंने आंकड़े शेयर करते हुए बताया कि उस समय कई एग्जिट पोल में तृणमूल को 143-162 सीटें और BJP को 115-147 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। जबकि अंतिम परिणाम में तृणमूल ने 215 सीटें जीतीं और BJP 77 सीटों पर सिमट गई।

ये भी पढ़ें- बीजेपी या TMC...पश्चिम बंगाल में किसकी बन सकती है सरकार? देखें- सभी एग्जिट पोल्स के नतीजे एक साथ

वहीं, पार्टी के पूर्व राज्यसभा सदस्य साकेत गोखले ने भी कहा कि पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल अक्सर करीबी मुकाबले का संकेत देते हैं। लेकिन राज्य में जनादेश ऐतिहासिक रूप से निर्णायक रहा है। 'पोल ऑफ़ पोल्स' के अनुसार, BJP को 137–157 सीटें जीतने का अनुमान है। जबकि TMC को 131–151 सीटें मिलने की संभावना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।