West Bengal Opinion Poll 2026: एक ओपिनियन पोल में पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक बार फिर से सत्ता पर काबिज होने का अनुमान जताया गया है। CNN-News18 के मुताबिक, सर्वे एजेंसी Vote Tracker की ओर से किए गए ओपिनियन पोल में कहा गया है कि तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता में आने की ओर अग्रसर है। चुनाव-पूर्व सर्वे के अनुमान के मुताबिक, TMC 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा में 184 से 194 सीटें हासिल कर सकती है।
