120 Bahadur Tax Free: दिल्ली में फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ हुई टैक्स फ्री, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

120 Bahadur Tax Free: बहादुर सैनिकों के प्रति विशेष सम्मान के तौर पर दिल्ली सरकार ने 28 नवंबर से दिल्ली में फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला किया है। रजनीश “रेजी” घई के डायरेक्शन में बनी ‘120 बहादुर’ में अख्तर ने मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाई है

अपडेटेड Nov 28, 2025 पर 10:45 AM
Story continues below Advertisement
यह फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी के प्रेरणादायक नेतृत्व पर रोशनी डालती है।

राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ को टैक्स फ्री कर दिया है। यह फिल्म 21 नवंबर को रिलीज हुई थी। यह कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी की बहादुरी पर बेस्ड है। रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि '120 बहादुर’ 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 120 सैनिकों के असाधारण साहस, नेतृत्व और बलिदान को श्रद्धांजलि है। इन सैनिकों ने 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला में बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने पोस्ट में कहा, ‘‘बहादुर सैनिकों के प्रति विशेष सम्मान के तौर पर दिल्ली सरकार ने 28 नवंबर से दिल्ली में फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला किया है।’’ यह फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी के प्रेरणादायक नेतृत्व पर रोशनी डालती है।

फरहान अख्तर निभा रहे हैं मेजर शैतान सिंह का रोल


120 बहादुर ने पहले दिन देश के अंदर 2.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं। इसे अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमित चंद्रा के ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज ने मिलकर बनाया है। रजनीश “रेजी” घई के डायरेक्शन में बनी ‘120 बहादुर’ में अख्तर ने मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाई है। शैतान सिंह की पत्नी शगुन कंवर की भूमिका राशि खन्ना ने निभाई है। फिल्म में भारतीय सैन्य इतिहास के उस निर्णायक क्षण को दर्शाया गया है, जब 120 भारतीय जवानों ने 3,000 चीनी सैनिकों के सामने डटे रहकर वीरता का परिचय दिया था।

Ranbir Kapoor और Vicky Kaushal के Air Force लुक ने बढ़ाया ‘Love and War’ का क्रेज, फोटोज हुईं वायरल

फिल्म को गोवा में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में भी दिखाया गया। उस वक्त फरहान अख्तर ने उम्मीद जताई थी कि इसे टैक्स फ्री किया जा सकता है। अख्तर ने कहा था कि रेजांग ला की लड़ाई ऐसी कहानी नहीं है, जिसे आमतौर पर बहुत लोग जानते हैं। इसलिए शैतान सिंह के बारे में जानने के लिए, उन 120 जवानों के बारे में जानने के लिए इस फिल्म को टैक्स-फ्री बनाना निश्चित रूप से इस कहानी को दूर-दूर तक पहुंचाने में मदद करेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।