71st National Film Awards: रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी इस बार जीत सकते हैं राष्ट्रीय पुरस्कार, 48 घंटे में घोषणा की उम्मीद

71st National Film Awards: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय अगले 48 घंटों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर सकता है। इस बार ये सम्मान रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी की झोली में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

अपडेटेड Jul 30, 2025 पर 11:38 PM
Story continues below Advertisement

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के गलियारे में 71st National Film Awards को लेकर चर्चा तेज है। इनकी घोषणा अगले 48 घंटे में हो सकती है। खबरों की मानें तो इस बार बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट एक्टर का अवार्ड रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी को दिया जा सकता है। दोनों की एक्टर्स इस सम्मान के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

विक्रांत मैसी को उनकी फिल्म 12th Fail के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की पूरी संभावना है। जबकि रानी मुखर्जी का नाम उनकी फिल्म Mrs. Chatterjee vs Norway के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के सम्मान के लिए लिया जा रहा है।

बॉलीवुड हंगामा में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि विक्रांत मैसी को 12th Fail में उनके प्रदर्शन के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल रहा है। यह तय हो गया है। बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड के लिए रानी मुखर्जी प्रबल दावेदार हैं। हालांकि इस रेस में दक्षिण की दो अभिनेत्रियों का नाम भी शामिल है। मगर, बेस्ट एक्टर के लिए विक्रांत ही हैं।

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12th Fail बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर समेत कई अन्य श्रेणियों में भी अवार्ड जीत सकती है। आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के संघर्ष और सफलता की कहानी में विक्रांत मैसी ने अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी। यह फिल्म ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों की तारीफ बटोरने में सफल रही। यही वजह है कि विक्रांत इस सम्मान पाने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर रानी मुखर्जी का नाम सबसे आगे चल रहा है। उन्हें यह सम्मान Mrs. Chatterjee vs Norway के लिए दिया जाएगा। सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म की कहानी एक हिंदुस्तानी मां के संघर्ष से प्रेरित है। रानी ने इस फिल्म में जिस गहराई से एक लाचार, मगर मजबूत मां को पर्दे पर पेश किया, उसने ऑडियंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी सबका दिल जीत लिया।

2023 में आई फिल्मों के लिए दिए जाएंगे 71st National Film Awards


इस साल घोषित होने वाले 71st National Film Awards 2023 में आई फिल्मों के लिए प्रदान किए जाएंगे। दरअसल कोरोना महामारी की वजह से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में व्यवधान आया है, जिसे अभी सुधारा नहीं जा सका है। इससे पहले 70वें राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड्स के लिए 2022 में आई फिल्मों के लिए प्रदान किए गए थे। इन्हें 2024 में घोषित किया गया था।

‘सन ऑफ सरदार 2’ पर सेंसरशिप की खबरें झूठी, CBFC ने नहीं हटाया शी जिनपिंग का जिक्र

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 30, 2025 11:38 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।