71st National Film Award: शाहरुख खान-विक्रांत मेसी को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड, मोहनलाल को मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

71st National Film Award: शाहरुख खान को उनकी फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। शाहरुख के साथ विक्रांत मेसी को भी 12वीं फेल बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया है

अपडेटेड Sep 23, 2025 पर 7:01 PM
Story continues below Advertisement
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अवॉर्ड पाने वाले कलाकारों को सम्मानित किया

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अवॉर्ड पाने वाले कलाकारों को सम्मानित किया। शाहरुख खान को उनके करियर में पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिला है। शाहरुख खान और विक्रांत मेसी को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड रानी मुखर्जी को मिला है। वहीं, मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया है। जब सुपरस्टार मोहनलाल को अवार्ड दिया गया तो समारोह में मौजूद लोगों ने खड़े होकर तालियां बाजाई।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को उनकी फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। शाहरुख के साथ विक्रांत मेसी को भी 12वीं फेल बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला। बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड द केरल स्टोरी के लिए सुदीप्तो सेन को दिया गया। इस साल के विजेताओं की घोषणा 1 अगस्त को की गई थी। बता दें ये सभी फिल्में साल 2023 में 1 जनवरी से 31 दिसंबर के बीच रिलीज हुई थीं।

इन लोगों को मिला अवॉर्ड

  • दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड: मोहनलाल
  • बेस्ट एक्टर: शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
  • बेस्ट एक्ट्रेस: रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
  • बेस्ट हिंदी फिल्म: कटहल
  • बेस्ट फीचर फिल्म: 12वीं फेल
  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म: द रे ऑफ होप
  • बेस्ट लोकप्रिय फिल्म: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
  • बेस्ट डायरेक्टर: द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)
  • बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: शिल्पा राव (जवान के 'चलेया')
  • बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: पीवीएनएस रोहित (बेबी, तेलुगु)
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: द केरल स्टोरी
  • बेस्ट कोरियोग्राफी: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)
  • बेस्ट मेकअप और कॉस्ट्यूम डिजाइनर: सैम बहादुर
  • स्पेशल मेंशन: एनिमल (री:रिकॉर्डिंग मिक्सर) एम आर राजाकृष्णन
  • बेस्ट साउंड डिजाइन: एनिमल (हिंदी)
  • बेस्ट तेलुगु फिल्म: भगवंत केसरी
  • बेस्ट गुजराती फिल्म: वश
  • बेस्ट तमिल फीचर फिल्म: पार्किंग
  • बेस्ट साउंड डिजाइन नॉन फीचर फिल्म: धुंधगिरी के फूल (हिंदी)
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी नॉन फीचर फिल्म: लिटिल विंग्स (तमिल)
  • बेस्ट डायरेक्टर नॉन फीचर फिल्म: पीयूष ठाकुर, द फर्स्ट फिल्म (हिंदी)
  • बेस्ट शॉर्ट फिल्म नॉन फीचर: गिद्ध द स्कैवेंगर (हिंदी)
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री: गॉड वल्चर एंड ह्यूमन (इंग्लिश)
  • बेस्ट नॉन फीचर फिल्म प्रमोटिंग सोशल कंसर्न: द साइलेंट एपिडेमिक (हिंदी)
  • बेस्ट आर्ट्स/कल्चर नॉन फीचर फिल्म: टाइमलेस तमिलनाडु (इंग्लिश)
  • बेस्ट नॉन फीचर फिल्म: द फ्लॉवरिंग मैन (हिंदी)
  • बेस्ट फिल्म समीक्षक: उत्पल दत्ता (असम)
  • बेस्ट स्क्रिप्ट सनफ्लावर: वर द फर्स्ट वन्स टू नो (कन्नड़)
  • बेस्ट म्यूजिक नॉन फीचर फिल्म: द फर्स्ट फिल्म (हिंदी)
  • बेस्ट एडिटंग नॉन फीचर फिल्म: मूविंग फोकस (इंग्लिश)


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।