Vijay Deverakonda: लिटिल फैन ने विजय से शादी में न बुलाने की पूछ ली वजह, एक्टर के जवाब ने जीत लिया दिल

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का जश्न अभी भी खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच एक्टर से एक छोटी फैन ने कपल से शादी में न बुलाने की वजह पूछा, तो इस पर विजय ने मजेदार रिएक्शन दिया।

अपडेटेड Mar 08, 2026 पर 11:30 AM
Story continues below Advertisement
लिटिल फैन ने विजय से शादी में न बुलाने की पूछ ली वजह

Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की थी, जिसमें उनका परिवार और करीबी दोस्त पहुंचे थे। हालांकि इसके बाद कपल ने देशभर और मंदिरों में मिठाई के डिब्बे पहुंचाकर भगवान से लेकर अपने फैंस का आशीर्वाद लिया था।

वहीं 4 मार्च 2026 को कपल ने हैदराबाद में अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए वेडिंग रिसेप्शन दिया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं। लेकिन हाल ही में एक वीडियो सामने आय़ा, जिसमें एक छोटी बच्ची रश्मिका-विजय की फैन हैं। उसने कपल से पूछा कि उन्हें शादी में क्यों नहीं बुलाया था दोनों ने...।


सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एक बच्ची विजय देवरकोंडा से कहती नजर आ रही है, क्या मैं आपकी फैन नहीं हूं? हमारा क्या? छोटी बच्ची का क्यूट सवाल सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं विजय की नजर जब इश पर पड़ी तो वह जवाब दिए बिना रह नहीं पाए। वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में विजय देवरकोंडा ने जवाब दिया। विजय ने लिखा, प्यारी बच्ची...मैं तुम्हें लंच के लिए घर बुलाऊंगा। मुझे अपना पसंदीदा खाना और मिठाई बताअए, ताकि हम सब घर पर ही पकाएंगे और खुशी से आपके साथ खाएंगे।

रश्मिका-विजय की सगाई अक्टूबर 2025 में हुई थी, हालांकि उसकी तस्वीरें सामने नहीं आई हैं। वहीं 26 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंधे थे। शादी से 4 दिन पहले तक कपल ने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी। कपल की शादी ने सोशल मीडिया पर नए रिकॉर्ड बनाए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।