Gold Rate Today in India: कमजोर वैश्विक संकेतों पर सोना-चांदी आज 15 सितंबर को टूट गया। पश्चिमी एशिया में उथल-पुथल ने कच्चे तेल का उबाल बढ़ाया तो गोल्ड की चमक फीकी पड़ी। इसके अलावा महंगाई की तेज रफ्तार की आशंका ने इस बात के आसार बढ़ा दिए कि अमेरिका और जापान के केंद्रीय बैंक ब्याज दरें बढ़ा सकते हैं, जिसके चलते गोल्ड जैसे ब्याज नहीं देने वाले एसेट्स का आकर्षण फीका पड़ा तो भाव पर दबाव पड़ा।
पहले गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज इसके भाव नीचे आए हैं। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹500 और 22 कैरट वाला ₹460 सस्ता हुआ है। इसमें से आज 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 नीचे आया है। चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती से लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव कम हुए हैं। एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
तीन दिनों की स्थिरता के बाद फिसली चांदी
चांदी की बात करें तो लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज इसकी चमक फीकी पड़ी है। इससे पहले 11 सितंबर को एक किलो चांदी ₹10 हजार सस्ती हुई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,44,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,49,900 है यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में बिक रही है।
Gold को लेकर क्या कहना है जानकारों का
केसीएम ट्रेड के चीफ मार्केट एनालिस्ट टिम वाटरर (Tim Waterer) का कहना है कि गोल्ड के लिए फिलहाल मार्केट का माहौल अच्छा नहीं हैं। टिम के मुताबिक एनर्जी की बढ़ती कीमतें के साथ-साथ अमेरिकी फेड और बैंक ऑफ जापान की बैठकों से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी की बढ़ते आसार इस पर दबाव डाल रही हैं। हालांकि उनका यह भी कहना है कि जियोपॉलिटिकल टेंशन और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता के चलते निचले स्तर पर खरीदारी भी दिख सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।