Credit Cards

इस फिल्म से बॉलीवुड में वापसी को तैयार है ये स्टारकिड, क्या आपने पहचाना

फिल्म इंडस्ट्री कई बार कुछ एक्टर्स के लिए काफी मुश्किलें खड़ी करती है। यह पहली बार नहीं है, जब किसी स्टारकिड को असफलता का मुंह देखना पड़ा हो। पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है। कुछ ने तो फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा तक कह दिया। मगर, ये स्टारकिड डटा रहा और एक बार बॉलीवुड में वापसी कर रहा है।

अपडेटेड Jul 19, 2025 पर 9:54 PM
Story continues below Advertisement

फिल्म इंडस्ट्री सभी स्टारकिड के साथ एक जैसा बर्ताव नहीं करती है। ये कभी किसी को सिर-आंखों पर बैठाती है, तो किसी टिकने नहीं देती। ये पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले भी कई स्टारकिड आए और उल्टे पैर लौट गए। लेकिन कुछ ऐसे भी रहे, जो टिके और मेहनत करते रहे और आखिर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। इस कड़ी में अब अहान शेट्टी का नाम जुड़ता नजर आ रहा है। अहान सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से इंडस्ट्री में वापसी कर रहे हैं।

अहान सुनील शेट्टी के बेटे हैं और इन्होंने 2021 में आई फिल्म ‘तड़प’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। मगर, ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसके बाद से वो लाइमलाइट से दूर थे। मगर अब ये स्टारकिड अपनी धमाकेदार वापसी का इंतजार कर रहा है। सनी देओल के साथ अहान ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे। बता दें, कि इस फिल्म के पहले भाग में सुनील शेट्टी ने अहम रोल निभाया था, जिसकी काफी तारीफ हुई थी। अब उनके बेटे इस फिल्म के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। यह पल पूरे शेट्टी परिवार के लिए बेहद खास होगा।

अहान अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्टिव रहते हैं और अपनी एनर्जेटिक लाइफ के बारे में पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वह स्पोर्ट्स प्रेमी हैं और उन्हें फुटबॉल, टेनिस और शूटिंग पसंद है। अहान ने तारा सुतारिया के साथ तड़प से शुरुआत की थी, जो तेलुगु फिल्म आरएक्स 100 की रीमेक थी। इसे मिलन लूथरिया ने डायरेक्ट किया था। एक्शन और रोमांस से भरपूर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। तभी से अहान काफी सोच-समझकर अपने प्रोजेक्ट्स चुन रहे हैं। उनकी बॉर्डर 2 को मधु मंतेना प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। इस में सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 2026 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी।

इसके अलावा अहान साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन बैनर तले बनने वाली फिल्म 'सनकी' भी कर रहे थे, मगर कहा जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट अभी रुका हुआ है।

फिर निशाने पर आए Mohit Suri, अब इस फिल्म की कॉपी करने का लगा आरोप

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 19, 2025 9:53 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।