Happy Patel: हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस देश के सबसे भरोसेमंद और चर्चित बैनर आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ बन रही है, और इसी वजह से ये साल की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन चुकी है। प्रोजेक्ट के ऐलान के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ट्रेलर और गाने पहले ही एक्साइटमेंट बढ़ा चुके हैं और साफ कर दिया है कि ये एक अलग तरह की, क्विर्की और थ्रिल से भरी स्पाई कॉमेडी होने वाली है। फिल्म में लीड रोल में हैं एक्टर-कॉमेडियन वीर दास, और इसी फिल्म से वो बतौर डायरेक्टर भी अपना डेब्यू कर रहे हैं।
