शुक्रवार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाने वाला है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को देश में सोने की कीमत में गिरावट है। 27 अगस्त की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 163890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भाव 150090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। कहा जा रहा है कि कई सप्ताह की जबरदस्त तेजी के बाद अब मुनाफावसूली के चलते सोना नीचे आया है। इसके अलावा डॉलर की मजबूती भी एक वजह है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,619.21 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 163890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 150240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 150090 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 163740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 163740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 150090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 163740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 150090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी में भी गिरावट दिख रही है। 27 अगस्त की सुबह चांदी 259900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 68.50 डॉलर प्रति औंस है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।