Abhinav Shukla: रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला छोटे पर्दे के पावर कपल हैं। दोनों को फैंस काफी पसंद करते हैं। कपल हाल ही में शो पति पत्नी और पंगा जीता है। अभिनव और रुबीना की जोड़ी फैंस के साथ काफी करीब का रिश्ता रखती हैं। दोनों हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह के बेबी शावर में दिखे थे। इस दौरान कपल ने कोऑर्डिनेटेड आउटफिट कैरी किए थे। इस खास मौके पर अभिनव शुक्ला ने पैपराजी को पोज दिए और मस्ती भी की।
दरअसल, जब रुबीना और अभिनव बेबी शावर में पहुंचे तो पैपराजी ने कोई कमेंट नहीं किया। शांति से बस फोटोज ली। तभी रुबीना ने कहा कि आज सभी लोग बहुत शांत हैं। मुझे एनर्जी अच्छी लगती है। ये सुनकर अभिनव ने कहा कि आजकल उन्हें थोड़ी गर्मी ज्यादा मिल रही है। तो रुबीना ने सवाल किया मतलब...। फिर पैपराजी ने कहा कि सर आपको सब पता है। बस इसीलिए सब शांत हैं।
इस के बाद रुबीना कहती हैं- हां ये फोन पर ज्यादा टाइम बिताते हैं। अभिनव ने पैप से कहा कि- शांत नहीं होने का। इसके बाद दोनों हंसते हुए चले जाते हैं। बता दें कि हाल ही में जया बच्चन ने पैपराजी को काफी कुछ पब्लिकिली कहा था। जया ने पैपराजी के बात करने के तरीके से लेकर उनके कपड़े तक पर काफी भद्दा कमेंट किया था।
जया गुस्से में आकर बोलीं-'पैपराजी के साथ मेरा रिश्ता जीरो है। मैं मीडिया की इज्जत करती हूं। मेरे पिताजी भी एक पत्रकार थे। ये पैपराजी लोग कौन हैं? क्या इन्हें इस देश के लोगों को रिप्रजेंट करने के लिए कोई एजुकेशन या ट्रेनिंग दी गई है। आप इन्हें मीडिया कैसे कहते हैं? गंदे गंदे पैंट पहनकर, हाथ में मोबाइल लेकर घूमते रहते हैं। उन्हें लगता है कि मोबाइल है तो वो किसी की भी तस्वीर ले सकते हैं और जो चाहें वह कमेंट कर सकते हैं। कितने गंदे तरीके से कमेंट्स करते हैं।'