Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन की लीक हुई फोटो पर मचा था बवाल, अब सच्चाई आई सामने

Abhishek Bachchan: बीते दिन सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन की एक वायरल तस्वीर ने खूब हंगामा क्रिएट किया था। बताया जा रहा था कि फोटो फिल्म 'किंग' के सेट से लीक हुई है। अब फोटो से जुड़ी सच्चाई सामने आई है।

अपडेटेड May 15, 2026 पर 10:21 AM
Story continues below Advertisement
शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के शूटिंग करते हुए पर्दे के पीछे के वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद, अब फिल्म 'किंग' के सेट से नए लीक सोशल मीडिया पर छा गए हैं।

Abhishek Bachchan: साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'किंग' को लेकर दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म में शाहरुख खान और सुहाना खान की बाप-बेटी की जोड़ी को पहली बार पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं। लेकिन इस बीच, फिल्म के सेट से कुछ ऐसी तस्वीरें लीक हुई हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। ये तस्वीरें किसी और की नहीं, बल्कि फिल्म के विलेन अभिषेक बच्चन की हैं, जो इस बार एक बेहद डार्क और इंटेंस अवतार में नजर आने वाले हैं। लेकिन अब इन तस्वीरों को फर्जी बताया जा रहा है।

गुरुवार को, शाहरुख खान और मुख्य अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के शूटिंग करते हुए पर्दे के पीछे के वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद, अब फिल्म 'किंग' के सेट से नए लीक सोशल मीडिया पर छा गए हैं - इस बार अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं। अब इंडस्ट्री के सूत्र का कहना है कि अभिषेक बच्चन फिलहाल ईटीपीएल की शूटिंग के लिए आयरलैंड में हैं। फिल्म 'किंग' के सेट से उनकी जो तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो रही हैं, वे पूरी तरह से फर्जी हैं।

फिल्म के सेट से पर उनकी कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं, जिससे प्रशंसकों को उनके नए अवतार की झलक मिली है और इस बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म में उनकी भूमिका को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है। ये तस्वीरें ट्विटर पर कई फैन अकाउंट्स पर शेयर की गईं। फोटो में अभिषेक माउनटेन लोकेश पर गाड़ी पर खड़े दिख रहे हैं।


बचा दें कि बीते दिन जो तस्वीर सामने आई थी उसमें अभिषेक बच्चन एक ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाके में खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक लंबी डार्क ओवरकोट पहनी हुई है और उनके हाथ में एक शॉटगन है। उनके चेहरे के भाव और बॉडी लैंग्वेज यह साफ बयां कर रही है कि वे शाहरुख खान के लिए एक बड़ी चुनौती बनने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह दृश्य फिल्म के किसी बड़े एक्शन सीक्वेंस या क्लाइमेक्स का हिस्सा हो सकता है, जिसे हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में शूट किया गया है।

शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन को आखिरी बार हमने 'हैप्पी न्यू ईयर' (2014) और 'कभी अलविदा ना कहना' (2006) जैसी फिल्मों में साथ देखा था, लेकिन वहां उनकी केमिस्ट्री दोस्ती वाली थी। 'किंग' में पहली बार अभिषेक पूरी तरह से नकारात्मक भूमिका में 'किंग खान' से सीधे लोहा लेते दिखेंगे। अभिषेक के करियर के लिए यह एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि 'युवा' के 'लल्लन सिंह' के बाद फैंस उन्हें एक बार फिर उसी इंटेंस ग्रे शेड में देखने के लिए उत्सुक हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।