Nagabandham: 'नागबंधम' का पहला गाना नमो रे हुआ रिलीज, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Nagabandham: अपकमिंग फिल्म नागबंधन से फर्स्ट सॉन्ग रिवील कर दिया गया है। फिल्म में ट्रेडिशनल अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। गाना भक्ति से भरा है।

अपडेटेड Mar 15, 2026 पर 2:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
'नागबंधम' का पहला गाना नमो रे हुआ रिलीज

Nagabandham: 'नागबंधम' के मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'नमो रे' रिलीज कर दिया है, जो फिल्म की आध्यात्मिक और भक्तिपूर्ण गहराई की एक झलक दिखाता है। सोशल मीडिया पर गाने को पेश करते हुए मेकर्स ने लिखा, "Nagabandham के आध्यात्मिक महाकाव्य के साथ भक्ति की एक नई दुनिया में कदम रखें पहला गाना NamoRe अब रिलीज हो चुका है।"

'नमो रे' गाना फिल्म की कहानी की नींव रखता है, जिसमें दमदार आवाज, पारंपरिक भक्ति भाव और शानदार संगीत का मेल है। यह गाना सुनने वालों को आस्था और अध्यात्म की एक अलग दुनिया में ले जाता है, जो इस फिल्म का मुख्य हिस्सा नजर आ रहा है।

'नागबंधम' के टीजर को भी इसकी भव्यता, जबरदस्त बैकग्राउंड म्यूजिक और शानदार स्क्रीन प्रेजेंटेशन के लिए काफी पसंद किया जा रहा है। टीजर में एक ऐसी पौराणिक दुनिया की झलक मिलती है जो भारतीय लोक कथाओं और संस्कृति से गहराई से जुड़ी है। अभिषेक नामा ने इस फिल्म की कहानी लिखी है और निर्देशन भी वही कर रहे हैं। इसे किशोर अन्नपुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 2026 की गर्मियों में पैन-इंडिया (पूरे भारत में) रिलीज के लिए तैयार है।


नभा नटेश इस फिल्म में बिल्कुल नए अवतार में नजर आने वाली हैं, वहीं वह तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन 2019 में आई iस्मार्ट संकर से उन्हें बड़ी पहचान मिली, जिसके बाद वह ‘iस्मार्ट ब्यूटी’ के नाम से लोकप्रिय हो गईं।

इसके अलावा, टाइटल के साथ जुड़ा दिलचस्प टैगलाइन ‘द सीक्रेट ट्रेजर’ फिल्म में छुपे रहस्य की ओर इशारा करता है, जिसे कहानी के साथ धीरे-धीरे खोला जाएगा। इस खुलासे ने आने वाले कंटेंट को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। नागबंधन की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन अभिषेक नामा ने संभाला है। फिल्म को किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागीरेड्डी प्रोड्यूस कर रहे हैं, और इसे समर 2026 में पैन-इंडिया रिलीज़ करने की योजना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।