Get App

Sara Arjun: 'धुरंधर 2' के हिडेन हिरोज को एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने कहा थैंक्यू, सोशल मीडिया पर किया इमोशनल पोस्ट

Sara Arjun: अभिनेत्री सारा अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट साझा किया और पर्दे के पीछे काम करने वाले हिरोज को धन्यवाद कहा।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 05, 2026 पर 7:56 PM
Sara Arjun: 'धुरंधर 2' के हिडेन हिरोज को एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने कहा थैंक्यू, सोशल मीडिया पर किया इमोशनल पोस्ट

भारतीय सिनेमा के इतिहास में आज एक सुनहरा पन्ना जुड़ गया है। रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर द्वारा निर्देशित स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अजेय बढ़त जारी रखते हुए एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जो अब तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सपना था। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।

सारा अर्जुन ने क्रू मेंबर्स को बताया असली 'रीढ़'

फिल्म की इस अभूतपूर्व सफलता के बीच, मुख्य अभिनेत्री सारा अर्जुन ने इस कामयाबी का श्रेय परदे के पीछे काम करने वाले 'गुमनाम नायकों' (Unsung Heroes) को दिया है। सारा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा और भावुक नोट साझा करते हुए फिल्म के पूरे क्रू का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा, "अभिनेता पोस्टर पर चेहरा जरूर होते हैं, लेकिन आप लोग इस सिनेमा की रीढ़ हैं। आइए हम परछाइयों में बहाए गए पसीने की भी उतनी ही सराहना करें, जितनी रोशनी में चमकते सितारों की।" सारा ने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की दृष्टि की सराहना करते हुए उन्हें 'जहाज का कप्तान' बताया।

View this post on Instagram

A post shared by Sara Arjun (@saraarjunn)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें