बॉलीवुड के उभरते सितारे आदर्श गौरव ने एक बार फिर फैंस को चौंका दिया है। अपनी आने वाली फिल्म 'तू या मैं' के लिए उन्होंने हाई-एनर्जी रैप ट्रैक 'नाम करू बड़ा' रिलीज किया है, जो उनका रैपिंग में पहला कदम है। यह गाना तेज धुनों और बेबाक बोलों से भरा है, जिसमें आदर्श का नया अवतार नजर आ रहा है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी इसे वैलेंटाइन डे रिलीज के रूप में प्रमोट किया है।
आदर्श, जो 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' जैसी फिल्मों से पहचाने जाते हैं, हमेशा नए प्रयोगों के लिए मशहूर रहे। इस बार उन्होंने सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि गायन भी खुद किया। गाने में तेज बीट्स के साथ उनके कंफिडेंट वोकल्स ने दमदार इम्पैक्ट बनाया है। संगीत से उनके पुराने नाता को देखते हुए यह कदम हैरान करने वाला नहीं, क्योंकि वे ट्रेंड सिंगर हैं और पहले भी इंडिपेंडेंट सॉन्ग्स रिलीज कर चुके हैं। 'तू या मैं' में वे शनाया कपूर के साथ नजर आएंगे, जो बेजॉय नंबियार के डायरेक्शन में बनी है। आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली प्रोडक्शन में तैयार यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज हो रही है।
फिल्म का यह ट्रैक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। यूट्यूब, स्पॉटिफाई और इंस्टाग्राम पर उपलब्ध 'नाम करू बड़ा' युवाओं का फेवरेट बन चुका। आदर्श का यह डेब्यू साबित करता है कि वे बॉलीवुड के मल्टीटैलेंटेड आर्टिस्ट बनने की राह पर हैं। फैंस बाकी साउंडट्रैक और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।