क्या काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर करने जा रहे शादी? म्यूजिक कंपोजर के अंकल ने दिया बड़ा अपडेट

आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरें एक बार फिर चर्चा में हैं। अनिरुद्ध के चाचा वाई.जी. महेंद्रन ने दोनों की शादी को लेकर बड़ा दावा किया हैं

अपडेटेड Jun 29, 2026 पर 11:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
YG महेंद्रन ने अपने भतीजे अनिरुद्ध रविचंदर की जमकर तारीफ की

आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन इस समय अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और SRH की सीईओ काव्या मारन के बीच रिश्ते को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। वहीं अब इन अटकलों को नया मोड़ मिल गया है। अनिरुद्ध के चाचा और एक्टर वाई.जी. महेंद्रन ने बताया कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन इस बारे में अभी तक अनिरुद्ध या काव्या की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

काव्या-अनिरुद्ध को लेकर महेंद्रन ने किया बड़ा दावा

कुट्टी पद्मिनी के KPTV चैनल को दिए एक इंटरव्यू में YG महेंद्रन ने अपने भतीजे अनिरुद्ध रविचंदर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "वह बहुत ही अच्छा और नरम दिल का लड़का है। मैं उसे इस मौके पर बधाई देना चाहता हूं। वह जल्द ही अपनी जिंदगी के एक बड़े पड़ाव यानी शादी की ओर बढ़ रहा है।"


जब इंटरव्यू के दौरान होस्ट ने पूछा कि क्या शादी की खबरें सिर्फ अफवाह हैं, तो YG महेंद्रन ने कहा, "जहां तक मुझे जानकारी है, दोनों शादी करने वाले हैं। काव्या कोई साधारण लड़की नहीं हैं। वह इतनी बड़ी आईपीएल टीम की जिम्मेदारी अच्छे से संभाल रही हैं और उन्हें अपने पिता से कारोबार की समझ मिली है। मुझे लगता है कि दोनों एक-दूसरे के लिए बेहतरीन जोड़ी हैं।"

अभी नहीं हुई आधिकारिक घोषणा

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के रिश्ते को लेकर पहले भी कई बार चर्चाएं हो चुकी हैं। जून 2025 में भी सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द शादी करने की तैयारी में हैं। लेकिन उस समय भी इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। वहीं अभी भी अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कौन है काव्या मारन

काव्या मारन देश के जाने-माने कारोबारी परिवार से आती हैं। वह सन ग्रुप के प्रमुख कलानिधि मारन और सन टीवी नेटवर्क की सीईओ कावेरी मारन की बेटी हैं। काव्या फिलहाल सन टीवी नेटवर्क में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की जिम्मेदारी निभा रही हैं। इसके अलावा वह आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और सह-मालिक भी हैं। बिजनेस के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया में भी उनकी अच्छी पहचान है और वह तमिलनाडु के प्रभावशाली परिवारों में गिनी जाती हैं।

कौन है अनिरुद्ध रविचंदर

अनिरुद्ध रविचंदर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार और गायक हैं, जिन्होंने खासतौर पर तमिल फिल्मों में अपने संगीत से अलग पहचान बनाई है। उन्हें सबसे बड़ी लोकप्रियता फिल्म 3 के गाने 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' से मिली, जिसने कम उम्र में ही उन्हें देश-विदेश में प्रसिद्ध कर दिया। इसके बाद उन्होंने जवान, विक्रम, लियो, जेलर और देवरा जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में शानदार संगीत देकर अपनी जगह बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के शीर्ष संगीतकारों में बना ली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।