Arijit Singh: 'अपना काम करते हैं और फिर मुर्शिदाबाद लौटकर...' प्लेबैक सिंगिंग से अरिजीत सिंह के रिटारयमेंट पर इस एक्टर ने कही बड़ी बात

Arijit Singh: अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से दूर जाने के ऐलान ने म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। इस बीच एक्टर आदर्श गौरव ने अरिजीत के रिटायरमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है। आदर्श ने कहा कि इंडस्ट्री की चकाचौंध से अरिजीत की दूरी अचानक नहीं, बल्कि सोच-समझकर ली गई है

अपडेटेड Feb 02, 2026 पर 11:35 PM
Story continues below Advertisement
एक्टर आदर्श गौरव ने अरिजीत के रिटायरमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से दूर जाने के ऐलान ने भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। इस खबर से फैंस और इंडस्ट्री के लोग हैरान रह गए। जहां कई लोगों को अरिजीत के रिटारयमेंट को एक दौर के खत्म होने जैसा लगा। वहीं कुछ लोगों ने इसे सिंगर के लिए नई शुरुआत की तरह देखा है। इस बीच एक्टर आदर्श गौरव ने अरिजीत के रिटायरमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है। आदर्श ने अरिजीत के इस फैसले को एक शांत और स्वाभाविक बदलाव के रूप में देखा और इस फैसले को एक नए रास्ते की शुरुआत बताया।

आदर्श गौरव ने क्या कहा

NDTV के हवाले से आदर्श गौरव ने कहा, “मुझे लगता है कि वह सबसे सच्चे कलाकार हैं, क्योंकि उन्हें खबरों में बने रहने या खुद को प्रासंगिक दिखाने की चिंता नहीं होती।” आदर्श ने ये भी कहा कि, 'इंडस्ट्री की चकाचौंध से अरिजीत की दूरी अचानक नहीं, बल्कि सोच-समझकर ली गई है। उन्होंने अरिजीत की सादगी भरी जिंदगी का जिक्र करते हुए कहा कि वह बस अपना काम करते हैं और फिर मुर्शिदाबाद लौटकर अपनी एक्टिवा पर नॉर्मल लाइफ जीते हैं।' आदर्श ने ये भी कहा कि अरिजीत की सफलता ने कभी उनकी जीवनशैली को नहीं बदला।


अरिजीत की तारीफ की

आदर्श गौरव ने कहा ने मजाकिया अंदाज में कहा, “अगर एड शीरन को भी उनसे मिलना हो, तो उन्हें मुर्शिदाबाद ही आना पड़ेगा।” आदर्श के लिए यही सादगी अरिजीत को खास बनाती है। उन्होंने कहा, “ऐसे कलाकारों को और ताकत मिले, जो इतने सच्चे और अपने जैसे रह पाते हैं और किसी तय ढांचे में नहीं बंधते। मैं भी ऐसा ही कलाकार बनना चाहता हूं।”

आदर्श ने कहा, “उनके अपने कारण होंगे। लेकिन मैंने ये भी पढ़ा है कि वह अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू करने वाले हैं और प्रोड्यूस व डायरेक्ट करना चाहते हैं, जिसे लेकर मैं काफी एक्साईटेड हूं।” आदर्श ने कहा, “मैं यह जानने के लिए बहुत एक्साईटेड हूं कि अरिजीत किस तरह की कहानियां बताना चाहते हैं, क्योंकि वह एक बहुत ही जमीन से जुड़े इंसान हैं।”

विशाल भारद्वाज का दिया उदाहरण

इसी तरह की बात करते हुए आदर्श ने फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज के सफर का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, “विशाल सर को देखिए, उन्होंने एक म्यूजिक कंपोजर के तौर पर शुरुआत की और बाद में एक बेहतरीन फिल्ममेकर बन गए।” आदर्श का मानना है कि अरिजीत का यह बदलाव भी इसी तरह के दिलचस्प और रचनात्मक रास्ते पर आगे बढ़ सकता है।

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से दूर जाने के अपने सभी कारण साफ तौर पर नहीं बताए हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अब अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू करने और डायरेक्शन में काम करने पर ध्यान दे रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।