Aditya Dhar: आदित्य धर ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म धुरंधर 2 द रिवेंज के समर्थन में हाल ही में किए गए पोस्ट पर रिएक्ट किया है। उनकी बात ऑनलाइन खूब सुर्खियां बटोर रही है। धर ने वांगा के निडर रवैये और अपने काम के प्रति अटूट विश्वास की सराहना करते हुए एक रिप्लाई पोस्ट साझा किया। फिल्म निर्माता ने प्रभास को विशेष रूप से मेंसंन किया।
अपने ट्विटर हैंडल पर, आदित्य धर ने संदीप रेड्डी वांगा को जवाब देते हुए धुरंधर 2 के लिए उनके साहसिक रुख की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा, “मेरे प्यारे संदीप, मुझे आपका दृढ़ निश्चय और जरूरत पड़ने पर डटकर खड़े रहने का तरीका बहुत पसंद है। इसमें सच्ची ईमानदारी और विश्वास झलकता है, जिसका मैं वास्तव में सम्मान करता हूं। मैं हमेशा से इस बात से प्रभावित रहा हूं कि आप बिना किसी संदेह या शोर-शराबे के अपनी फिल्मों का समर्थन करते हैं। इस तरह का दृढ़ विश्वास हम सभी को अपनी आवाज पर भरोसा करने और आगे बढ़ने की याद दिलाता है। दिग्गज प्रभास सर को मेरा प्यार देना! स्पिरिट के लिए ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। मैं इसे देखने के लिए बहुत उत्सुक हूं। अगर मैं कभी कुछ कर सकता हूं, तो मैं अपने भाई की मदद करना चाहूंगा। फिर से धन्यवाद!
संदीप रेड्डी वांगा ने धुरंधर 2: द रिवेंज को दुष्प्रचार करार देने वाले आलोचकों पर जमकर निशाना साधा है। फिल्म निर्माता ने X पर फिल्म और इसके निर्माताओं का जोरदार बचाव करते हुए इसे टारगेट और मजाक बताया। उन्होंने फिल्म, निर्देशक आदित्य धर और अभिनेता रणवीर सिंह का बचाव किया और फिल्म देखने के बाद सीक्वल की प्रशंसा भी की।
उन्होंने लिखा, “लेखकों और अभिनेताओं ने प्रचार के दम पर अपना करियर बनाया, और फिल्म इंडस्ट्री चुपचाप बैठी रही। अब वही लोग धुरंधर का मज़ाक उड़ा रहे हैं। अगर आपका नेचर ही मज़ाक उड़ाना है, तो आप खुद को उदारवादी नहीं कह सकते। पता नहीं कब से सच को प्रचार का नाम दिया जाने लगा... अजीब समय है। मुद्दे पर आते हैं... मैं @AdityaDharFilms और @RanveerOfficial से कहना चाहता हूं कि ये काला नज़रिया ऐसे नहीं जाएगा... मुट्ठी भर लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा... पूरा खेत जलाना पड़ेगा। कल रात Dhurandhar2TheRevenge देखी... शानदार फिल्म।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित, धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च, 2026 को रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म को दौ पार्ट में रिलीज किया गया है। पहली फिल्म की तरह, यह भी एक बड़ी व्यावसायिक सफलता रही है। धुरंधर फ्रैंचाइज़ भारतीय सिनेमा की सबसे अधिक कमाई करने वाली फ्रैंचाइज़ में से एक है, जिसका पहला पार्ट अकेले ही विश्व स्तर पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुका है और हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गया है।
बी62 स्टूडियोज और जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित, धुरंधर 2 में अर्जुन रामपाल, दानिश पंडोर, संजय दत्त, गौरव गेरा, राकेश बेदी और आर माधवन सहित कई बड़े कलाकार हैं। फिल्म में सौम्या टंडन, उदयबीर संधू, सारा अर्जुन और अश्विन धर भी हैं।