Aditya Rawal: 'ऐसे मौके बार-बार नहीं मिलते', प्राइम वीडियो की दलदल में अपने किरदार को लेकर बोले आदित्य रावल

Aditya Rawal: प्राइम वीडियो की सीरीज दलदल में नजर आए एक्टर आदित्य रावल अपने किरदार को लेकर खुलकर बात करते नजर आए। उन्होंने कहा कि यह अब तक सबसे चैलिंजिंग काम था मेरे लिए...

अपडेटेड Jan 29, 2026 पर 12:28 PM
Story continues below Advertisement
प्राइम वीडियो की दलदल में अपने किरदार को लेकर बोले आदित्य रावल...

Aditya Rawal: हिंदी सिनेमा के उभरते हुए प्रतिभाशाली एक्टर आदित्य रावल हमेशा आसान किरदारों की बजाय चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं चुनने के लिए जाने जाते हैं। प्राइम वीडियो की आने वाली सीरीज़ दलदल में उनका कैरेक्टर कुछ ऐसा ही दिखा है। इस क्राइम थ्रिलर में आदित्य साजिद का किरदार निभा रहे हैं—एक ऐसा इंसान जो लत और तबाही के बीच फंसा हुआ है, और जिसके आसपास होने वाली हिंसक घटनाएं कई सवाल खड़े करती हैं।

दलदल की रिलीज़ से पहले आदित्य ने अपने करियर के अब तक के सबसे मुश्किल किरदारों में से एक को लेकर अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया है। उन्होंने बताया कि आखिरर ये भूमिका उनके लिए इतनी खास क्यों है।

आदित्य रावल ने बताया कि शुरुआत में जो झिझक थी, वही इस बात का सबसे बड़ा हिंट बन गई कि यह रोल उनके लिए सही है। उन्होंने कहा- सच कहूं तो शुरुआत में थोड़ी हिचकिचाहट थी। दलदल काफी डार्क है, असहज करती है और इमोशनली बहुत चुनौतीपूर्ण है। पहले मुझे नहीं लगा था कि मैं इतनी गहराई तक जाने के लिए तैयार हूं। लेकिन जब अमृत ने मुझे कहानी सुनाई, तो वह मेरे ज़हन में रह गई। मैं घर जाकर यही सोचता रहा कि ऐसे मौके बार-बार नहीं मिलते—जहां किरदार आपको डराएं और आपको दुनिया के उन पहलुओं को समझने पर मजबूर करें, जिन्हें आपने पहले नहीं देखा हो।


यह अब तक का मेरा सबसे मुश्किल किरदार रहा, लेकिन साथ ही सबसे संतोषजनक भी। मुझे स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई, निर्देशक पर पूरा भरोसा था और लगा कि यह रोल मुझे लत, कमजोरी और इंसानी नाज़ुकता के बारे में कुछ नया सिखाएगा। तब फैसला आसान हो गया—मैं अच्छे लोगों के साथ अच्छा काम करना चाहता था और बाकी चीज़ों को अपने आप सही जगह पर आने देना चाहता था। उसी एहसास ने मुझे दलदल तक पहुंचाया और मुझे खुशी है कि मैंने उस पर भरोसा किया।”

विश धामीजा की किताब भेंडी बाज़ार से प्रेरित दलदल का निर्देशन अमृत राज गुप्ता ने किया है और इसका निर्माण विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी ने अबंडेंटिया एंटरटेनमेंट (Abundantia Entertainment) के बैनर तले किया है। इस सीरीज़ में भूमि साटिश पेडनेकर मुंबई क्राइम ब्रांच की नई डीसीपी के रूप में नज़र आएंगी, जबकि आदित्य रावल और समारा तिजोरी अहम भूमिकाओं में हैं। दलदल 30 जनवरी से प्राइम वीडियो पर भारत सहित दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।