Mohit Suri: मोहित सूरी की अपकमिंग फिल्म में नहीं दिखेंगे आदित्य रॉय कपूर? डायरेक्टर ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Mohit Suri: बॉलीवुड में अफवाहें अक्सर फिल्मों से ज्यादा सुर्खियां बटोर लेती हैं। हाल ही में ऐसी ही चर्चा निर्देशक मोहित सूरी और अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को लेकर हुई थी लेकिन अब डायरेक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है।

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 3:48 PM
Story continues below Advertisement

'आशिकी 2' और 'मलंग' जैसी सुपरहिट फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले डायरेक्टर मोहित सूरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी लेटेस्ट रिलीज 'सैयारा' ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी ने दर्शकों के दिल जीत लिए थे। लेकिन अब उनकी अगली फिल्म को लेकर अफवाहें उड़ीं कि आदित्य रॉय कपूर इसके हीरो होंगे, मगर अचानक प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया। मोहित ने इन खबरों पर साफ-साफ सफाई दी है, जो फैंस के लिए निराशा भी है और राहत भी।

बॉम्बे टाइम्स को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में मोहित ने हंसते हुए कहा, "आदित्य मेरा अच्छा दोस्त है। हम शाद रंधावा संग क्रिकेट खेलने मिलते हैं, बस। काम की कोई बात नहीं हुई। मेरा नया स्क्रिप्ट अभी स्क्रैच पर है, कास्टिंग पर कोई चर्चा ही नहीं। ये फिल्म आदित्य के लिए नहीं है। सब कुछ फाइनल होने पर बताऊंगा।" उनकी बात से साफ है कि अफवाहें दोस्ती को फिल्मी रंग दे रही थीं। आदित्य ने भी कन्फर्म किया कि दोनों सिर्फ दोस्ती निभा रहे हैं, प्रोफेशनल मीटिंग का सवाल ही पैदा नहीं होता है।

'सैयारा' की सफलता के बाद मोहित म्यूजिकल रोमांस पर फिर फोकस कर रहे हैं। अक्षय विद्वानी प्रोडक्शन में बन रही ये फिल्म लव स्टोरी होगी। फैंस 'सैयारा 2' की डिमांड कर रहे हैं, लेकिन डायरेक्टर ने साफ मना कर दिया। मोहित ने एक राउंडटेबल में बताया कि सीक्वल पर अभी विचार नहीं है। आदित्य की बात करें तो वो अनुराग बसु की 'मेट्रो...इन डिनो' में सारा अली खान संग नजर आए थे। दोनों सितारों की जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिला।


मोहित सूरी और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी ने पहले ‘आशिकी 2’ (2013) और ‘मलंग’ (2020) जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। यही वजह है कि जब ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की, तो फैंस को उम्मीद थी कि यह हिट जोड़ी फिर से साथ आएगी। लेकिन फिलहाल ऐसा कोई प्रोजेक्ट नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।