Gold Price Today: सोना और फिसला, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक हुआ सस्ता; चेक करें नया रेट

Gold Price Today: डॉलर के मजबूत होने और विदेशी बाजारों में सोने के भाव में कमजोरी से घरेलू बाजार में कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है। सोने और चांदी की घरेलू बाजार में कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ—साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

अपडेटेड Jun 25, 2026 पर 7:36 AM
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,058.10 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में गिरावट बरकरार है। ज्यादातर शहरों में यह सस्ता हुआ है। 25 जून की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 144470 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मुंबई में भाव 144320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,200 रुपये घटकर 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई।

डॉलर के मजबूत होने और विदेशी बाजारों में सोने के भाव में कमजोरी से घरेलू बाजार में कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,058.10 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 144470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 132290 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 144320 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 145630 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 133490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 144320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 132290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 132440 144470
मुंबई 132290 144320
अहमदाबाद 132340 144370
चेन्नई 133490 145630
कोलकाता 132290 144320
हैदराबाद 132290 144320
जयपुर 132440 144470
भोपाल 132340 144370
लखनऊ 132440 144470
चंडीगढ़ 132440 144470

Gold-Silver Ratio: गोल्ड-सिल्वर रेशियो बढ़ा, क्या अब सोने में निवेश करना चाहिए? जानिए एक्सपर्ट से

चांदी की कीमत

सोने की तरह दूसरी कीमती धातु चांदी में भी गिरावट बनी हुई है। 25 जून की सुबह कीमत घटकर 244900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 60.48 डॉलर प्रति औंस पर है।

Swiss Asia Capital के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर (CIO) जुएर्ग कीनर का मानना है कि मौजूदा कमजोरी के बावजूद सोना और चांदी आगे चलकर नए रिकॉर्ड स्तर छू सकते हैं। लॉन्ग टर्म में सोने और चांदी में तेजी आने के कई कारण हैं। कीनर का मानना है कि आने वाले समय में महंगाई फिर से बाजार का बड़ा मुद्दा बन सकती है। अगर महंगाई अनुमान से ज्यादा बढ़ती है, तो सोना और चांदी जैसे सेफ एसेट्स की मांग बढ़ सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।