फिल्म- डकैत एक प्रेम कथा
फिल्म- डकैत एक प्रेम कथा
रेटिंग- 3.5 स्टार्स
स्टारकास्ट-अदिवि शेष, मृणाल ठाकुर, अनुराग कश्यप, प्रकाश झा, सुनील, अतुल कुलकर्णी, जैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला
निर्देशक- शेनिल देव
स्टोरी और स्कीनप्ले- शेनिल देव और अदिवि शेष
Dacoit A Love Story Movie Review: कुछ फिल्में कहानी नहीं सुनातीं, बल्कि एक एहसास बनकर सामने आती हैं, और Dacoit- A Love Story उसी तरह का सिनेमाई एक्सपीरिएंस देने की कोशिश करती है। यह फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है, बल्कि टूटे हुए रिश्तों, अधूरी इच्छाओं के बाद बदलते इंसान का एहसास है।
अदिवि शेष यहां सिर्फ एक किरदार नहीं निभाते, बल्कि धीरे-धीरे बिखरते इंसान की परतों को खोलते हैं। उनका प्रदर्शन लाउड नहीं है, लेकिन भीतर तक असर छोड़ता है-खासकर उन सीन में, जहां खामोशी ज्यादा बोलती है। मृणाल ठाकुर इस फिल्म में सॉफ्टनेस और स्ट्रेंथ का शानदार मेल लेकर आती हैं। उनका किरदार कभी सहानुभूति जगाता है, तो कभी सवाल खड़े करता है।
फिल्म की सबसे दिलचस्प बात इसका ट्रीटमेंट है। यहां हर चीज पोलिश्ड नहीं लगती—और यही इसकी खूबसूरती भी है। सिनेमैटोग्राफी एक तरह का “ग्रे” विज़ुअल पैलेट बनाती है, जहां रंग भी जैसे फीके पड़ गए हों। यह विज़ुअल भाषा कहानी के भीतर के खालीपन को और गहरा करती है। साउंड डिजाइन पर खास ध्यान दिया गया है। कई जगहों पर बैकग्राउंड म्यूज़िक गायब हो जाता है और सिर्फ नैचुरल एनवायरमेंट की आवाजें सुनाई देती हैं—हवा, कदमों की आहट, दूर से आती हलचल। यह सन्नाटा फिल्म के टेंशन को और बढ़ा देता है।
अदिवी शेष की ये फिल्म उनके जनून को दिखाती है। इसे तेलुगु और हिंदी में बाइलिंगुअल बनाया गया है। एक्टर के अलावा फिल्म में मृणाल ठाकुर, अनुराग कश्यप का अहम रोल दिखता है। वहीं प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी, सुनील, ज़ैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला के सपोर्टिंग रोल भी आपको इंप्रेस करेंगे।
हालांकि, फिल्म हर किसी के लिए नहीं है। इसकी धीमी गति और इंट्रोस्पेक्टिव नैरेटिव कुछ दर्शकों को चुनौतीपूर्ण लग सकता है। यहां इंस्टैंट ग्रेटिफिकेशन नहीं है, फिल्म धीरे-धीरे अपने मतलब को सामने लाती है। कुछ मोड़ ऐसे भी आते हैं, जहां कहानी जानबूझकर अधूरी छोड़ दी जाती है। लेकिन शायद यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है-यह आपको सारे जवाब नहीं देती, बल्कि सवालों के साथ छोड़ देती है। प्यार और नफरत के बीच की रेखा यहां इतनी धुंधली है कि आप तय नहीं कर पाते कि किसे सही कहें।
डकैत- एक प्रेम कथा" की कहानी कई जगह आपको इंप्रेस करेगा तो कई जगह थोड़ा सा परेशान करेगी। ये एक ऐसी फिल्म, जिसे समझने से ज्यादा महसूस किया जाता है। अगर आप सिनेमा में परतें तलाशते हैं, तो यह अनुभव आपके साथ देर तक रहेगा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।