Get App

1300 ऑडिशन्स के बाद चुनी गईं ‘धुरंधर’ की 'यालिना', आदित्य धर की मेहनत ने खोजा नया सितारा

फिल्म धुरंधर के लीड रोल के लिए निर्देशक आदित्य धर और टीम ने 1300 से ज्यादा ऑडिशन लिए। आखिरकार सारा अर्जुन को चुना गया, जिनकी परफॉर्मेंस ने फिल्म को नई ऊंचाई दी और दर्शकों का दिल जीत लिया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 2:51 PM
1300 ऑडिशन्स के बाद चुनी गईं ‘धुरंधर’ की 'यालिना', आदित्य धर की मेहनत ने खोजा नया सितारा
धुरंधर में सारा और रणवीर की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल!

बॉलीवुड की चर्चित फिल्म धुरंधर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। लेकिन इसके पीछे की सबसे दिलचस्प कहानी है फिल्म के लीड रोल की कास्टिंग। निर्देशक आदित्य धर और उनकी टीम ने इस किरदार के लिए 1300 से ज्यादा ऑडिशन लिए और आखिरकार उस चेहरे को चुना जो आज दर्शकों के दिलों में जगह बना चुका है।

कैसे हुई कास्टिंग?

निर्देशक आदित्य धर ने बताया कि धुरंधर की कहानी बेहद संवेदनशील और दमदार है, इसलिए इसके लीड किरदार के लिए सही कलाकार चुनना आसान नहीं था। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने देशभर से नए और पुराने चेहरों को बुलाया। लगभग तीन महीने तक लगातार ऑडिशन चलते रहे। हर कलाकार को अलग-अलग सीन और इमोशन परखा गया।

आखिरकार मिला सही चेहरा

इन 1300 ऑडिशन के बाद टीम ने सारा अर्जुन को चुना, जिन्हें आदित्य धर ने “सबसे बेस्ट” करार दिया। सारा की मासूमियत और गहराई ने किरदार को और भी खास बना दिया। निर्देशक का मानना है कि इस रोल के लिए वही सबसे सही थीं और उनकी परफॉर्मेंस ने फिल्म को नई ऊंचाई दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें