भोजपुरी सिनेमा की वो अमर क्लासिक 'नदिया के पार' बड़े पर्दे पर धमाल मचाने लौट आई है। 1982 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भोजपुरी को नेशनल लेवल पर पहचान दिलाई थी, और अब 43 साल बाद बिहार के पटना में स्पेशल स्क्रीनिंग हो रही। राजश्री प्रोडक्शंस की ये मास्टरपीस बिहार स्टेट फिल्म डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉर्पोरेशन के 'कॉफी विद फिल्म' प्रोग्राम के तहत गांधी मैदान के रीजेंट सिनेमा कैंपस, हाउस ऑफ वैरायटी में दिखाई जाएगी। बिहार सरकार के कला, संस्कृति और युवा विभाग की ये पहल युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का कमाल का तरीका है। इसके साथ ही फिल्म के बाद डिस्कशन भी होने की संभावना है।
