Malaika Arora: 'कभी ना मत कहो...' तलाक के बाद दोबारा शादी पर मलाइका अरोड़ा ने क्या कहा?

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी 1998 में हुई थी, उस समय एक्ट्रेस की उम्र 25 साल थी। दोनों ने साल 2002 में अपने बेटे अरहान का स्वागत किया। शादी के करीब 18 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2017 में तलाक ले लिया

अपडेटेड Aug 16, 2025 पर 4:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी 1998 में हुई थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खानन ने अपने शादी के कई सालों के बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया। दोनों की एक बेटा भी है। इसके बाद मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में रहीं लेकिन ये रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं टिक नहीं पाया। वहीं हाल में एक्ट्रेस से जब दोबारा प्यार करने को लेकर बात की गई तो इस मलाइका ने खुलकर बात की।

दुबारा शादी पर मलाइका ने क्या कहा

हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने कहा कि वह दोबारा शादी करने के विचार को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं और उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वह दोबारा शादी करना चाहेंगी, तो मलाइका ने कहा, "कभी ना मत कहो। जैसा मैंने कहा, मैं दिल से एक रोमांटिक इंसान हूं। मैं प्यार में विश्वास करती हूं। मैं प्यार से जुड़ी हर चीज में विश्वास करती हूं। इसलिए, कभी ना मत कहो।"


शादी को लेकर मलाइका ने क्या कहा

एक खास बातचीत में जब मलाइका अरोड़ा से पूछा गया कि वह अपने यंग सेल्फ को क्या मैसेज देना चाहेंगी। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, "मैं कहती, 'शादी करने में जल्दी मत करो।' हां, मैं यही सलाह देती। शादी एक बड़ी जिम्मेदारी होती है और लड़कियों को इसे लेकर जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। पहले थोड़ा काम करो, जिंदगी के सफर को थोड़ा समझ लो और फिर कदम बढ़ाओ। क्योंकि जब मेरी शादी हुई थी, तब मैं काफी छोटी थी।"

कब हुई थी मलाइका की शादी

बता दें मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी 1998 में हुई थी, उस समय एक्ट्रेस की उम्र 25 साल थी। दोनों ने साल 2002 में अपने बेटे अरहान का स्वागत किया। शादी के करीब 18 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2017 में तलाक ले लिया। वहीं अरबाज खान ने शूरा खान से दूसरी शादी कर ली है। तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा था। एक दूसरे को कुछ सालों तक डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Janmashtami: यशोदा बन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की हेमा मालनी ने शुभकामनाएं, कान्हा की भक्ति में हुईं लीन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।