भारतीय संगीत जगत के सबसे लोकप्रिय और भावनात्मक आवाजों में से एक अरिजीत सिंह ने हाल ही में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था। इस घोषणा के बाद उनके फैंस थोड़े निराश थे, लेकिन अब अरिजीत ने अपने चाहने वालों को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपना पहला इंडिपेंडेंट गाना ‘रैना’ रिलीज किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
