सलमान खान के गाने पर झूमीं ऐश्वर्या राय, साथ दिखे अभिषेक बच्चन, वीडियो हुआ वायरल

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हाल ही में पति अभिषेक बच्चन के साथ मुंबई में एक भव्य शादी समारोह में पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने सलमान खान के मशहूर गाने पर डांस कर महफिल का माहौल बना दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नीता अंबानी भी नजर आ रही हैं।

अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 9:35 AM
Story continues below Advertisement
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan Video: अभिषेक बच्चन नीले रंग के सूट और सफेद पैंट में बेहद स्मार्ट लग रहे थे।

बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी किसी भी शादी समारोह को और भी खास बना देती है। हाल ही में ऐसा ही नजारा एक भव्य वेडिंग सेलिब्रेशन में देखने को मिला, जहां ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की एंट्री ने सबका ध्यान खींच लिया। इस खास मौके का एक इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच खूब चर्चा बटोर ली है। वीडियो में ऐश्वर्या राय डांस फ्लोर पर नजर आ रही हैं। उनका मस्ती भरा अंदाज और शानदार एनर्जी समारोह की रौनक बढ़ाता दिख रहा है।

दिलचस्प बात ये है कि इस जश्न में ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ खुलकर झूमती दिखाई देती हैं। जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, फैंस ने इसे तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा होने लगी।

 सलाम-ए-इश्कपर थिरकते दिखे सितारे


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन समेत कई मेहमान सलमान खान की फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ के मशहूर टाइटल ट्रैक पर झूमते नजर आ रहे हैं। सभी मेहमानों ने दिल खोलकर डांस किया और माहौल को पूरी तरह जश्नमय बना दिया। ऐश्वर्या और अभिषेक की केमिस्ट्री ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा।

ट्रेडिशनल लुक में छाया स्टार स्टाइल

अभिषेक बच्चन नीले रंग के सूट और सफेद पैंट में बेहद स्मार्ट लग रहे थे। दूसरी ओर ऐश्वर्या राय डार्क ब्लू रंग के अनारकली सूट में हमेशा की तरह बेहद आकर्षक दिखाई दीं।

हाल ही में एक और शादी में दिखे थे दोनों

इससे पहले ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और एंटरप्रेन्योर सानिया चंडोक की शादी में भी शामिल हुए थे, जो 5 मार्च 2026 को मुंबई में आयोजित हुई थी। उस दौरान ऐश्वर्या ने हल्के नीले रंग का हैवी कढ़ाई वाला सूट पहना था, जबकि अभिषेक ब्लैक सूट और सफेद पैंट में नजर आए। दोनों ने पैपराजी के सामने साथ में पोज भी दिए थे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

OTT Release: 9–15 मार्च के बीच ओटीटी पर बड़ा धमाका, देखें 22 नई रिलीज की लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।