Superhit Songs: ऐश्वर्या राय-माधुरी दीक्षित के 'डोला रे' से आलिया भट्ट के 'ढोलिडा' तक, भंसाली के इन गानों ने जीता फैंस का दिल

Superhit Songs: हिंदी सिनेमा की फिल्में गानों के बिना अधूरेपन का एहसास कराती हैं। वहीं बात अगर संजय लीला भंसाली की रॉयल फिल्मों की करें तो उनमें गानें फिल्मों की बैकबोन होते हैं।

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 5:49 PM
Story continues below Advertisement
ऐश्वर्या राय-माधुरी दीक्षित के 'डोला रे' से आलिया भट्ट के 'ढोलिडा' तक बॉलीवुड के हिट गानों की देखें लिस्ट

Superhit Songs: भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली ऐसे कहानीकार हैं, जो सिर्फ डायलॉग पर भरोसा नहीं करते, बल्कि म्यूजिक के जरिए अपनी कहानी में जान डालते हैं। उनके गाने सिर्फ मनोरंजन नहीं होते, बल्कि भावनाओं के शिखर होते हैं, जहां प्यार, तड़प, शक्ति और दर्द पूरी गहराई से सामने आते हैं। शास्त्रीय संगीत, रॉयल सीन्स और गहरे इमोशन का मेल उनके हर गाने को खास बना देता है। आइए देखते हैं उनके कुछ यादगार गाने....

डोला रे डोला – देवदास

यह गाना परो और चंद्रमुखी के बीच की इमोशनल बातचीत को खूबसूरती से दिखाता है। खुशी के माहौल के पीछे उनका दर्द और देवदास के लिए छुपा हुआ प्रेम साफ दिखता है। डांस और शास्त्रीय शैली इसे और खास बनाते हैं।

लहू मुंह लग गया – राम-लीला


यह गाना प्यार अटरेक्शन को दर्शाता है। राम और लीला के रिश्ते की गहराई और जुनून इसमें साफ महसूस होता है। इसका म्यूजिक और माहौल इसे बहुत प्रभावशाली बनाता है।

दीवानी मस्तानी – बाजीराव मस्तानी

यह गाना प्यार के जुनून और समर्पण को दिखाता है। मस्तानी का समर्पण और उसका सच्चा प्यार इस गाने में बहुत खूबसूरती से नजर आता है। इसके सीन और म्यूजिक इसे यादगार बनाते हैं।

घूमर – पद्मावत

यह सिर्फ एक डांस सॉन्ग नहीं, बल्कि रानी पद्मावती की गरिमा और ताकत का प्रतीक है। पारंपरिक धुन और सुंदर डांस इस गाने को खास बनाती है।

ढोलिडा – गंगूबाई काठियावाड़ी

यह गाना गंगूबाई के आत्मविश्वास और पहचान को दर्शाता है। इसकी ऊर्जा और दमदार डांस उसके मजबूत व्यक्तित्व को सामने लाती है।

तड़प तड़प – हम दिल दे चुके सनम

यह गाना अधूरे प्यार के दर्द बहुत गहराई से दिखाता है। इसकी आवाज और सादगी दिल को छू जाती है और दर्द को महसूस कराती है।

जब से तेरे नैना – सांवरिया

यह एक रोमांटिक इमेजनरी सॉन्ग है, जो प्यार की शुरुआत और उसकी मासूमियत को दर्शाता है। इसकी धुन और एहसास लंबे समय तक याद रहते हैं। भंसाली को अक्सर गुरु दत्त, के. आसिफ और राज कपूर जैसे महान फिल्मकारों के साथ याद किया जाता है। आने वाले समय में उनकी नई फिल्म "लव एंड वॉर" भी उनके शानदार सफर का एक और बड़ा पड़ाव बनने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।