Aishwarya Rai: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हैं। अब हाल में वे बीती शाम अपनी बेटी आराध्या के साथ गणपति पंडाल में दर्शन के लिए गई थीं। सोशल मीडिया पर उनके गणपति दर्शन के वीडियोज वायरल हैं। आराध्या और ऐश्वर्या को हाथो जोड़े पोज देते देखा जा सकता है। उन्होंने फैंस को कई कैंडिड पोज भी दिए।
वायरल वीडियो में आराध्या को येलो कलर के सुंदर सूट में दिख रही हैं। उन्होंने बालों को ओपन रखा था, साथी ही वो बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। आराध्या का ट्रेडिशनल लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। वहीं ऐश्वर्या की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर के सूट पहना था। लाइट मेकअप, बिंदी और मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल से साथ अपना लुक कंप्लीट किया था। आराध्या और मॉमी ऐश का लुक देखकर फैंस सरप्राइज हो गए हैं। वहीं आराध्या की हाइट की हर कोई तारीफ कर रहा है। अभिषेक की बेटी अपनी मां ऐश्वर्या राय से भी लंबी हो गई हैं।
बता दें कि ऐश्वर्या हर बार GSB गणपति पंडाल में दर्शन के लिए पहुंची थीं। पिछली बार वो अपनी बेटी आराध्या और मां बृंदा राय के साथ पहुंची थी। हाल में ही तलाक की खबरों के बीच ऐश अपनी फैमली के साथ विकेशन से वापसी के दौरान स्पॉट हुई थीं। इस फैमली ट्रिप ने हमेशा की तरह इस बार भी तलाक की खबरों को गलत करार दिया था।
ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अभिषेक बच्चन 2007 में ग्रैंड वेडिंग की थी। ये शादी काफी धूमधाम से हुई थी। 2011 में उन्होंने बेटी आराध्या को जन्म दिया था। कुछ समय पहले ऐश्वर्या और अभिषेक को साथ में एयरपोर्ट पर पोज देते हुए देखा गया था। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
वर्क फ्रंट पर ऐश्वर्या को पिछली बार एक्ट्रेस को मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 में देखा गया था। इस फिल्म में कार्थी, तृषा कृष्णन, जयराम, प्रभु, शोभिता धुलिपाला, विक्रम प्रभु, प्रकाश राज जैसे स्टार्स ने भी लीड रोल किया था। फिल्म ने 344.63 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर धूम मचा दी थी। उसके बाद से ऐश्वर्या ने किसी भी नए प्रोजेक्ट की ऐलान नहीं किया है।