The GlenJourneys: अभिनेता अजय देवगन की व्हिस्की ब्रांड ग्लेनजर्नीज़ ने अपने कारोबार में झंडे गाढ़ दिए हैं और 4 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दर्ज किया है। कंपनी ने एक बयान में ऐलान किया गया प्रीमियम ब्रांड ने पिछले साल अक्टूबर में बाजार में एंट्री करने के, मात्र चार महीनों में 8,622 से अधिक बोतलें बेची हैं। अब यह ब्रांड निर्यात के माध्यम से वैश्विक विस्तार की योजना बना रहा है।
एक बयान में, ग्लेनजर्नीज़ के निर्माताओं ने खुलासा किया कि अजय देवगन और कार्टेल ब्रदर्स के प्रीमियम सिंगल-माल्ट व्हिस्की ब्रांड ने ₹4.14 करोड़ का प्रभावशाली कुल कारोबार हासिल किया है और 8,622 से अधिक बोतलों की बिक्री दर्ज की है। यह ब्रांड भारत के छह राज्यों में 437 खुदरा दुकानों में उपलब्ध है।
इसने अक्टूबर 2025 में महाराष्ट्र में परिचालन शुरू किया, जिसके बाद जनवरी 2026 में गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली तथा फरवरी 2026 में हरियाणा में विस्तार किया। ब्रांड ने अब पंजाब, पुडुचेरी, राजस्थान और चंडीगढ़ सहित 23 अतिरिक्त राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। ग्लेनजर्नीज़ प्रमुख भारतीय हवाई अड्डों - मुंबई, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, त्रिवेंद्रम, अमृतसर और मंगलौर के ड्यूटी-फ्री सेक्शन में भी उपलब्ध है।
ब्रांड की सफलता पर अजय देवगन ने कहा, “ग्लेनजर्नीज़ सदियों पुरानी स्कॉच कल्चल पर आधारित है। भारतीय उपभोक्ताओं से मिल रहे एक्साइटेड रिस्पॉन्स से वास्तव में बेहद खुशी हो रही है। ब्रांड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल करते हुए लगातार बढ़ते देखना हमारे लिए जश्न मनाने का हर कारण है। मैं प्रीमियम रिटेल और ऑन-ट्रेड चैनलों के माध्यम से भारतीय दर्शकों, विशेष रूप से महानगरों से बाहर के लोगों के साथ जुड़ने वाले ब्रांड में शामिल हूं। बढ़ती मांग के साथ, हम भविष्य में मजबूत बिक्री गति को लेकर उम्मीद करते हैं।”
ग्लेनजर्नीज़ अब विस्तार की योजना बना रहा है। जून 2026 में एक नए स्मोकी वेरिएंट को लॉन्च करके यह ब्रांड अपने पोर्टफोलियो को और बढ़ाने के लिए तैयार है। भारत के और राज्यों में पंजीकरण के लिए आवेदन करने के अलावा, यह विदेशी बाजारों पर भी नज़र रख रहा है। हाल ही में, ब्रांड को दुबई से अपनी कास्क सीरीज़ की 900 बोतलें और 21 साल पुरानी व्हिस्की की 150 बोतलें निर्यात करने का ऑर्डर मिला है। अमेरिका और कनाडा में भी विस्तार की योजना है।
वहीं, फिल्मों की बा करें तो अजय देवगन हाल ही में रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन के साथ फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में नजर आए थे। अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और दुनिया भर में सिर्फ 100 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा ही कमा पाई। समीक्षकों ने भी इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। अजय देवगन अब 'दृश्यम 3' में नजर आएंगे, जो बेहद सफल 'दृश्यम' फ्रेंचाइज़ का आखिरी भाग है। यह फिल्म इस साल 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, अगले 12 महीनों में उनकी 'धमाल 4' और 'गोलमाल 5' भी रिलीज होने वाली हैं।