Get App

Cinema Ka Flashback: ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के हैं दीवाने, तो पूर्व सीएम जयललिता के साथ डेट पर जाना चाहते थे अक्षय खन्ना

Cinema Ka Flashback: अक्षय खन्ना को भी पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय पर बहुत बड़ा क्रश था, जिन्होंने उनके साथ 'आ अब लौट चलें' और 'ताल' फिल्मों में काम किया था।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Dec 11, 2025 पर 12:52 PM
Cinema Ka Flashback: ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के हैं दीवाने, तो पूर्व सीएम जयललिता के साथ डेट पर जाना चाहते थे अक्षय खन्ना
पूर्व दिवंगत सीएम जयललिता के साथ डेट पर जाना चाहते थे अक्षय खन्ना

Cinema Ka Flashback: अक्षय खन्ना फिल्म 'धुरंधर' में अपने रोल 'रहमान डकैत' के लिए हर तरफ से तारीफ पा रहे हैं। लीक से हटकर भूमिकाएं निभाने के लिए फेमस एक्टर ने फिल्म में एक बेरहम गैंगस्टर के किरदार को बखूबी निभाया है। अपने जबरदस्त डायलॉग के के साथ ही अक्षय की एंट्री का फेमस गाने 'फाला' पर वायरल डांस मूव लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

धुरंधर की रिलीज के बाद अक्षय सुर्खियों में छाए हुए हैं, और अब सबकी नजरें उनकी निजी जिंदगी पर भी बनी हैं। क्या आप जानते हैं, अक्षय 50 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं? एक्टर का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ा है। अक्षय खन्ना का दिल कभी पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय पर फिदा था। वहीं जयललिता के लिए उन्होंने शॉकिंग बात कही थी।

दुनियाभर के लोगों की तरह अक्षय खन्ना को भी पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय पर बहुत बड़ा क्रश था, जिन्होंने उनके साथ 'आ अब लौट चलें' और 'ताल' फिल्मों में काम किया था। उन्होंने माना किया कि वे उनकी खूबसूरती से दीवाने हो गए थे और उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पाते थे। करण जौहर के साथ उनकी फिल्म 'इत्तेफाक' के प्रमोशन के दौरान हुई बातचीत में अक्षय से पूछा गया कि उनके अनुसार बॉलीवुड की सबसे सेक्सी लड़की कौन है। अभिनेता ने तुरंत जवाब दिया, ऐश्वर्या राय।

एक्टर ने कहा कि “जब भी मैं उससे मिलता हूं, मेरी नज़रें उससे हटती ही नहीं। मर्दों के लिए तो ये शर्मनाक होता है। उसे तो इसकी आदत हो गई होगी। लेकिन मुझे किसी से नज़रें न हटा पाने की आदत नहीं है। मैं तो पागलों की तरह उसे घूरता ही रहता हूं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें