Akshay Kumar: देख रहे हो एक न्यूकमर की फिल्म इतनी..., 'सैयारा' की सफलता पर ये क्या बोल गए अक्षय कुमार

Akshay Kumar: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म सैयारा की तारीफ हर कोई कर रहा है। इस फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से खूब प्रशंसा और प्यार मिला है। वहीं अब एक्टर अक्षय कुमार ने भी फिल्म की जमकर तारीफ कर दी है।

अपडेटेड Jul 26, 2025 पर 2:08 PM

Akshay Kumar: बीते दिनों मेहित सूरी की फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तूफान ला दिया था। अहान पांडे और अनीत पड्डा ने इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है। फिल्म की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ी की अहान रातोंरात स्टार बन गए। इस फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से खूब प्रशंसा और प्यार मिला है। वहीं अब एक्टर अक्षय कुमार ने भी फिल्म की जमकर तारीफ कर दी है।

कई सेलेब्स ने दोनों न्यूकमर्स और मोहित सूरी के काम को काफी सहारा है। वहीं अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने फिल्म की सफलता को हाल ही में बॉलीवुड के लिए फायदे की बात कहा है। मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि उन्होंने सैयारा की सफलता पर विचार किया है। उनके डेब्यू के लिए अहान पांडे और अनीत पड्डा की तारीफ भी की है। अक्षय ने कहा कि ये बड़ी बात है कि दो न्यूकमर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है।

खिलाड़ी कुमार ने कहा,"मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात हुई है। हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये काफी मायने रकता है कि एक न्यूकमर, नया लड़का नई लड़की आए और उनकी फिल्म हिट हो गई। मैं उन दोनों का स्वागत करता हूं और मैं बहुत खुश हूं। वैसे भी अब मैं देख रहा हूं हमारी इंडस्ट्री में फिल्में आहिस्ते आहिस्ते फिर से ट्रेक पर वापस आ रही हैं।


उन्होंने आगे कहा यह बॉलीवुड के लिए एक अच्छा संकेत है। एक न्यूकमर की फिल्म इतनी चलना बहुत ही बड़ी बात है। मैं वास्तव में इंडस्ट्री में दोनों का वेलकम करता हूं। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। मेरे एक कजिन ने फिल्म देखी थी, मैंने अभी तक नहीं देखी है। मैं जरूर देखूंगा। उन्होंने मुझे बताया ति फिल्म की पूरी टीम ने बहुत अच्छा काम किया है।

सैयारा की कहानी कृष कपूर और वाणी बत्रा के ईर्द गिर्द घूमती है। कृष एक बहुत बड़ा सिंगर बनने की कोशिश करता है, तो वहीं वाणी एक उभरती हुई पत्रकार है। वह उसके लिए गाने लिखने लगती है और दोनों के बीच ऐसे ही दोस्ती के बाद प्यार पनपता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 175 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 200 करोड़ तक पहुंच गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।