Alia Bhatt: बाफ्टा मंच पर पहली बार पहुंच आलिया भट्ट ने रविवार को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित 79वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार समारोह में देसी अंदाज का तड़का लगाया। मंच पर प्रजेंटर के रूप में आकर, अभिनेत्री ने अपने स्पीच की शुरुआत हिंदी में "नमस्कार" से की।
बाफ्टा 2026 में आलिया ने गैर-अंग्रेजी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म को पुरस्कार दिया। अपनी स्पीच शुरू करते हुए, अभिनेत्री ने दर्शकों को हिंदी में नमस्कार और फिर अपनी बात समझाने के लिए अंग्रेजी में भई बात की। “नमस्कार! अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेज़ी में नहीं है।
अभिनेत्री ने आगे कहा, “अभी सबटाइटल्स की ज़रूरत नहीं है। मैं हिंदी में बस इतना कह रही थी कि अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है जो अंग्रेज़ी में नहीं है। क्योंकि भले ही फिल्म अनगिनत आवाज़ों में बोलती है, लेकिन हम हमेशा सिनेमा की भाषा का सम्मान करते हैं। वह भाषा हम सभी बोलते हैं। हमारे नामांकित कलाकार भी ऐसा ही करते हैं।
इस श्रेणी में नामांकित फिल्मों में इट वाज़ जस्ट एन एक्सीडेंट, द सीक्रेट एजेंट, सेंटिमेंटल वैल्यू, सिरात और द वॉइस ऑफ हिंद रजब शामिल थीं। सेंटिमेंटल वैल्यू ने यह पुरस्कार जीता। सोशल मीडिया पर आलिया के हिंदी में स्पीच शुरू करने का एक वीडियो सामने आया है और यह ऑनलाइन लोगों का दिल जीत रहा है, कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पल को ऐतिहासिक बता रहे हैं और वैश्विक मंच पर अपनी जड़ों का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनकी सराहना कर रहे हैं।
“गैर-अंग्रेजी पुरस्कार प्रदान करते हुए आलिया भट्ट ने अपना भाषण हिंदी में शुरू किया, ये है मेरी रानी!” एक यूजर ने लिखा, वहीं दूसरे ने तारीफ करते हुए कहा, “उन्होंने वाकई बहुत अच्छा काम किया। एक यूजर ने लिखा, “‘अभी सबटाइटल मत देखो’! बाफ्टा में आलिया भट्ट का अचानक हिंदी में बोलना और पूरे हॉल को हंसा देना कितना शानदार था।
एक कमेंट में लिखा था, “पुरस्कार देते समय आलिया भट्ट का हिंदी बोलना वाकई यादगार है।” एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “बाफ्टा में आलिया भट्ट ने एक पुरस्कार की घोषणा की और अपने देश और संस्कृति का गर्व से प्रतिनिधित्व करते हुए हिंदी में बोलने का फैसला किया। यह वाकई यादगार और स्टाइलिश है।”
सितारों से सजे इस शो में आलिया ने कस्टम मेड सिल्वर गुच्ची गाउन कैरी किया और अपने लुक को व्हाइट फरी स्टोल से पूरा किया। यह लुक मर्लिन मोनरो से प्रेरित था। ब्रिटिश वोग को दिए एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा, “मैं इस लुक को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं। क्योंकि मैं एक प्रेजेंटर हूं, इसलिए मैं ग्लैमर लाना चाहती थी, लेकिन साथ ही इसे बेहद एलिगेंट भी रखना चाहती थी।