Get App

Alia Bhatt Christmas Bash: आलिया भट्ट ने नए घर की क्रिस्मस पार्टी, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

Alia Bhatt Christmas Bash: आलिया भट्ट की क्रिसमस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। पूरे परिवार और दोस्तों के साथ आलिया मस्ती करती नजर आ रही हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Dec 19, 2025 पर 1:20 PM
Alia Bhatt Christmas Bash: आलिया भट्ट ने नए घर की क्रिस्मस पार्टी, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
आलिया भट्ट ने नए घर की क्रिस्मस पार्टी

Alia Bhatt Christmas Bash: एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने नए घर में क्रिसमस की हैप्पी-हैप्पी शुरुआत की और एक पार्टी रखी। कपूर खानदान की बहू ने एक बेहतरीन होस्ट की भूमिका निभाई, जहां उनकी मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट और सास नीतू कपूर ने अपने करीबी दोस्तों के साथ मिलकर इस पार्टी में शिरकत की।

क्रिसमस समारोह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। मेहमानों की लिस्ट में आलिया की मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट, करीबी दोस्त आकांक्षा रंजन और अनुष्का रंजन, सास नीतू कपूर, अर्जुन कपूर और अन्य करीबी दोस्त शामिल थे। हालांकि आलिया ने खुद पार्टी की तस्वीरें नहीं शेयर की है, लेकिन उनकी बहन, मां और करीबी दोस्तों की पोस्ट के जरिए पार्टी की झलकियां ऑनलाइन सामने आ गईं।

शाहीन ने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "यह त्योहारों का मौसम है, वगैरह वगैरह।" एक तस्वीर में आलिया, सोनी और शाहीन के साथ एक खुश और पार्टी मूड में पोज देती नजर आ रही हैं, जिसके बैकग्राउंड में खूबसूरती से सजा हुआ क्रिसमस ट्री है।

View this post on Instagram

A post shared by Shaheen Bhatt (@shaheenb)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें