R Praggnanandhaa: ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंदा (R Praggnanandhaa) ग्रैंड शतरंज टूर (GCT) का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सेंट लुई में स्थित ग्रैंड फाइनल में अमेरिका के फैबियानो कारुआना को हराया। आर. प्रज्ञानंदा ने गुरुवार (27 अगस्त) को दिन की शुरुआत में कारुआना से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। भारतीय खिलाड़ी ने आखिर में कारुआना को 15-13 से हराकर अपना पहला जीसीटी खिताब जीता और पुरस्कार राशि के रूप में 200,000 अमेरिकी डॉलर अपने नाम किए। उनकी यह जीत इसलिए भी खास रही, क्योंकि फाइनल के आखिरी दिन की शुरुआत उन्होंने कारुआना से 6 अंकों से पीछे रहते हुए की थी।
