Get App

MS Dhoni Retirement: धोनी ने अचानक क्यों लिया IPL से रिटायरमेंट का फैसला? फ्रेंचाइजी ने बताया क्या हुई थी बातचीत

आईपीएल 2027 की तैयारी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स में खिलाड़ियों को रिलीज करने और नए खिलाड़ियों को खरीदने की रणनीति पर चर्चा चल रही थी। टीम मीटिंग के दौरान एमएस धोनी ने खुद को रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल करने की बात कहकर सभी को चौंका दिया

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 17, 2026 पर 4:48 PM
MS Dhoni Retirement: धोनी ने अचानक क्यों लिया IPL से रिटायरमेंट का फैसला? फ्रेंचाइजी ने बताया क्या हुई थी बातचीत
चेन्नई सुपर किंग्स में खिलाड़ियों को रिलीज करने और नए खिलाड़ियों को खरीदने की रणनीति पर चर्चा चल रही थी

MS Dhoni IPL Retirement: भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से संन्यास ले लिया है। वहीं अब वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मेंटॉर की भूमिका में नजर आएंगे। धोनी के अचानक संन्यास लेने के फैसले से हर कोई हैरान है। धोनी ने हाल ही में वीडियो कॉल के जरिए टीम मैनेजमेंट से बातचीत की और उनसे कहा कि रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में उनका नाम भी शामिल किया जाए। उनके इस फैसले से लगा कि, धोनी आईपीएल से संन्यास लेने का मन बना लिए हैं और उनका क्रिकेट करियर जल्द खत्म हो सकता है। वहीं आज धोनी ने संन्यास का ऐलान कर दिया।

हर कोई रह गया हैरान

आईपीएल 2027 की तैयारी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स में खिलाड़ियों को रिलीज करने और नए खिलाड़ियों को खरीदने की रणनीति पर चर्चा चल रही थी। टीम मीटिंग के दौरान एमएस धोनी ने खुद को रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल करने की बात कहकर सभी को चौंका दिया। CSK की मालिक रूपा गुरुनाथ ने फ्रेंचाइजी की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में बताया कि, शनिवार को टीम के खिलाड़ियों को रिलीज करने को लेकर बैठक हुई थी। इस दौरान अगले सीजन की रणनीति और किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना है, इस पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें