Alia Bhatt: 14 और 15 जनवरी को पूरे देश में मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया गया। हर साल की तरह ही इस साल भी लोगों ने जमकर पतंग उड़ाई। साथ ही लोगों से तिलगुड़ के लड्डू का लुफ्त उठाया। इस खास मौके पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने भी फैंस को शुभकामनाएं दी थी। इसी बीच आलिया भट्ट अपने मकर संक्रति के पोस्ट को लेकर जमकर ट्रोल हुईं।
लोगों ने उनकी इंस्टा स्टोरी के स्क्रीनशॉट को रीपोस्ट कर आलिया भट्ट एक हिपोक्रेट कहा। लोगो बोले वो केवल हिंदू त्योहारों को ही हमेशा टारगेट करती हैं। जबकि वो खुद ऐसे कई लग्जरी ब्रांड्स की एम्बेसडर हैं, जो लैदर के सामान बनाते हैं।
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में पतंगबाजी की वजह से पक्षियों की जान को खतरा दिखाया जाता है। उन्होंने उसे लेकर अवेयरनेस फैलाने की कोशिश की। आलिया ने इसी वीडियो को री पोस्ट कर इसके साथ कैप्शन में लिखा था 'हैप्पी मकर संक्रांति'।
आलिया की ये स्टोरी देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके लिए यूजर्स ने आलिया को खूब खरी खोटी सुनाई। सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहीं आलिया भट्ट को लोगों ने गुच्ची जैसे लग्जरी ब्रांड की एंबेसडर होना याद दिलाया। यूजर्स बोले इस तरह के लग्जरी ब्रांड्स भी अपने प्रोडक्ट्स जानवरों को मारकर ही बनाते हैं। ऐसे में आलिया उनसे कैसे जुड़ी हैं और वो उनकी ब्रांड एंबेसडर कैसे बन गईं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने आलिया की स्टोरी शेयर कर और उनके स्क्रीनशॉट शेयर कर एक्ट्रेस को काफी कुछ कहा। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने तो आलिया को हिपोक्रेट का टैग भी दिया है। लोगों का कहना है कि आलिया की और बाकी अन्य कुछ सेलेब्स सिर्फ हिंदू त्यौहारों पर परेशानी जाहिर करते हैं।
जबकि न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान होने वाली आतिशबाजी के लिए मुंह से एक शब्द नहीं निकलता, लेकिन दीवाली पर पटाखे फोड़ने का विरोध करेंगे। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब आलिया ट्रोल हुई हों। केवल आलिया ही नहीं बल्कि कई सेलेब्स भी त्यौहारों के खिलाफ पोस्ट करने को लेकर लोगों से खूब खरी खोटी सुनते हैं।