Get App

Alia Bhatt: पतंगबाजी पर ज्ञान देना आलिया भट्ट को पड़ा महंगा, लोगों ने गुच्ची लैदर पर्स की दिलाई याद

Alia Bhatt: आलिया भट्ट एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। एक्ट्रेस को पतंगबाजी पर लोगों को एनिमल लवर्स वाला ज्ञान देना भारी पड़ गया है। अब यूजर्स उन्हें गुच्ची की याद दिला रहे हैं, जिसकी वह इंडियन ब्रैंड एंबेस्डर हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 18, 2026 पर 12:50 PM
Alia Bhatt: पतंगबाजी पर ज्ञान देना आलिया भट्ट को पड़ा महंगा, लोगों ने गुच्ची लैदर पर्स की दिलाई याद
पतंगबाजी पर ज्ञान देना आलिया भट्ट को पड़ा महंगा

Alia Bhatt: 14 और 15 जनवरी को पूरे देश में मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया गया। हर साल की तरह ही इस साल भी लोगों ने जमकर पतंग उड़ाई। साथ ही लोगों से तिलगुड़ के लड्डू का लुफ्त उठाया। इस खास मौके पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने भी फैंस को शुभकामनाएं दी थी। इसी बीच आलिया भट्ट अपने मकर संक्रति के पोस्ट को लेकर जमकर ट्रोल हुईं।

लोगों ने उनकी इंस्टा स्टोरी के स्क्रीनशॉट को रीपोस्ट कर आलिया भट्ट एक हिपोक्रेट कहा। लोगो बोले वो केवल हिंदू त्योहारों को ही हमेशा टारगेट करती हैं। जबकि वो खुद ऐसे कई लग्जरी ब्रांड्स की एम्बेसडर हैं, जो लैदर के सामान बनाते हैं।

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में पतंगबाजी की वजह से पक्षियों की जान को खतरा दिखाया जाता है। उन्होंने उसे लेकर अवेयरनेस फैलाने की कोशिश की। आलिया ने इसी वीडियो को री पोस्ट कर इसके साथ कैप्शन में लिखा था 'हैप्पी मकर संक्रांति'।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें