Drishyam फेम अभिषेक पाठक की फिल्म में नजर आएंगी Alia Bhatt, इस एक्टर के साथ पहली बार बनने जा रही जोड़ी

Alia Bhatt की लव ऐंड वॉर और अल्फा फिल्मों का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके बाद उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने इसके लिए Drishyam फेम अभिषेक पाठक के साथ हाथ मिलाया है। इस फिल्म में वो पहली बार राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी

अपडेटेड Feb 04, 2026 पर 3:56 PM
Story continues below Advertisement
वह पाठक के साथ ‘हाउसवाइफ’ नाम के एक रिलेशनशिप ड्रामा में काम करने वाली हैं।

आज की तारीख में आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। जितनी खूबसूरत और स्टाइलिश हैं, उतनी ही जबरदस्त एक्टर भी हैं। कई फिल्मों में उनकी अदाकार बड़े-बड़े दिग्गजों पर भारी पड़ी है। वो यश राज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर Alpha और संजय लीला भंसाली की Love & War में काम कर रही हैं, जो अब लगभग पूरी हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू कर दी है।

अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए आलिया ने Drishyam फेम अभिषेक पाठक के साथ हाथ मिलाया है। वह पाठक के साथ ‘हाउसवाइफ’ नाम के एक रिलेशनशिप ड्रामा में काम करने वाली हैं। वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो, आलिया अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में उनकी जोड़ी पहली बार राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मेकर्स राजकुमार राव से फिल्म में आलिया के अपोजिट मेल लीड रोल निभाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। बातचीत जारी है, लेकिन राव ने अभी तक फिल्म साइन नहीं की है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो यह आलिया और राजकुमार का पहला ऑन-स्क्रीन प्रोजेक्ट होगा। आलिया इस फिल्म में एक हाउसवाइफ का किरदार निभाएंगी, जो एक शादीशुदा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है।

अभिषेक पाठक की इस फिल्म को आलिया अपने बैनर, इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस और पाठक के पैनोरमा स्टूडियोज के साथ को-प्रोड्यूस करेंगी। इस फिल्म के अगस्त-सितंबर 2026 में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है। इस समय के आसपास पाठक अजय देवगन-स्टारर दृश्यम फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म ‘दृश्यम 3’ का काम पूरा कर लेंगे।

इन प्रोजेक्ट के अलावा, आलिया 2027 में आने वाली मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी फिल्म चामुंडा में भी नजर आ सकती हैं। वहीं राजकुमार राव नेटफ्लिक्स पर आने वाली एक अनोखी कॉमेडी फिल्म टोस्टर में नजर आएंगे, जिसे उनके अपने बैनर KAMPA फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। इसमें सान्या मल्होत्रा उनके साथ होंगी। वह अविनाश अरुण द्वारा निर्देशित एक कोर्टरूम ड्रामा बायोपिक में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम के अहम रोल के लिए भी तैयारी कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, वह मनोज बाजपेयी के साथ भी एक फिल्म कर रहे हैं।

Priyanka Chopra: क्या प्रियंका चोपड़ा की होगी वापसी? ‘डॉन 3’ और ‘कृष 4’ से इंडियन सिनेमा में फिर दिखेगा उनका जलवा!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।