Love and War: संजय लीला भंसाली, जो इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े फिल्ममेकर्स में गिने जाते हैं, 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक लव एंड वॉर लेकर आने वाले हैं। यह एक ग्रैंड हिस्टोरिकल ड्रामा है, जिसमें पहली बार आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल एक साथ लीड रोल में नजर आएंगे। अब भंसाली की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर के म्यूज़िक को लेकर नए अपडेट सामने आए हैं।
