Get App

Allu Arjun: पिता अल्लू अरविंद के जन्मदिन पर इमोशनल हुए अल्लू अर्जुन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने अपने पिता अल्लू अरविंद के बर्थडे पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 10, 2026 पर 5:33 PM
Allu Arjun: पिता अल्लू अरविंद के जन्मदिन पर इमोशनल हुए अल्लू अर्जुन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
पिता अल्लू अरविंद के जन्मदिन पर इमोशनल हुए अल्लू अर्जुन

Allu Arjun: नेशनल अवॉर्ड विजेता अल्लू अर्जुन भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। अपनी करिश्माई पर्सनैलिटी और दमदार ऑन-स्क्रीन प्रेज़ेंस के दम पर वे देशभर के दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। एक सच्चे पैन-इंडिया आइकन के तौर पर उन्हें हर वर्ग के दर्शकों से अपार प्यार, सम्मान और सराहना मिलती है।

लार्जर-दैन-लाइफ स्टारडम के साथ-साथ अल्लू अर्जुन एक समर्पित पारिवारिक व्यक्ति भी हैं, जो अपने परिवार के साथ बिताए पलों को बेहद खास मानते हैं। हाल ही में इसका खूबसूरत उदाहरण तब देखने को मिला, जब उन्होंने अपने पिता और दिग्गज निर्माता अल्लू अरविंद के जन्मदिन पर एक बेहद इमोशनल मैसेज साझा किया।

सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन ने अपने पिता के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे, डैड। मेरी ज़िंदगी में भगवान के सबसे क़रीब अगर कोई है, तो वो आप हैं। आप हमेशा खुशहाल जीवन जिएं। AlluAravind”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें