Allu Arjun: होम्बले फिल्म्स की ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ के दीवाने हुए अल्लू अर्जुन, तारीफ में कह दी ये बड़ी बात

Allu Arjun: होम्बले फिल्म्स की ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा चैप्टर 1 दर्शकों के साथ-साथ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्ममेकर्स और अभिनेताओं को भी पसंद आ रही है। हाल में ही फिल्म की अल्लू अर्जुन ने दिल खोलकर तारीफ की है।

अपडेटेड Oct 24, 2025 पर 6:23 PM
होम्बले फिल्म्स की ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ के दीवाने हुए अल्लू अर्जुन

Allu Arjun: नेशनल अवॉर्ड विजेता एक्टर अल्लू अर्जुन ने होम्बले फिल्म्स की मशहूर कन्नड़ ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ की तारीफ करने वाले सेलेब्रिटीज की लंबी लिस्ट में अपना नाम जोड़ लिया है। पुष्पा स्टार ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए फिल्म को “माइंड ब्लोइंग एक्सपीरियंस” बताया और ऋषभ शेट्टी की शानदार कहानी कहने की कला और बेहतरीन परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की।

अल्लू अर्जुन ने लिखा, “कल रात Kantara देखी। वाह, क्या कमाल की फिल्म है। इसे देखते हुए मैं जैसे किसी और दुनिया में चला गया था। shetty_rishab गरु को सलाम, जिन्होंने बतौर राइटर, डायरेक्टर और एक्टर एक ही फिल्म में इतना शानदार काम किया है। उन्होंने हर काम में कमाल कर दिखाया है।” सुपरस्टार ने कास्ट की बेहतरीन परफॉर्मेंस को भी सराहा, और लिखा, “rukminitweets गरु, Jayaram गरु, gulshandevaiah गरु और अन्य कलाकारों की अद्भुत परफॉर्मेंस है।”

फिल्म की तकनीकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “टेक्नीशियन्स का काम कमाल का है… खासकर @AJANEESHB गरु का म्यूजिक, #AravindSKashyap गरु की सिनेमैटोग्राफी, @DharaniGange91 गरु का आर्ट डायरेक्शन और #ArjunRaj गरु के स्टंट्स शानदार हैं।”


अल्लू अर्जुन ने प्रोडक्शन टीम को बधाई देते हुए कहा, “प्रोड्यूसर VKiragandur गरु और पूरी hombalefilms टीम को ढेर सारी बधाई। सच कहूं तो, इस अनुभव को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। ढेर सारा प्यार, सम्मान और सराहना।”

कांताराः चैप्टर 1 चौथी शताब्दी ईस्वी में सेट कहानी है और कांतारा की रहस्यमयी धरती की पवित्र शुरुआत को पेश करती है। इस चैप्टर में इसकी समृद्ध पौराणिक कथाओं, पुराने संघर्षों और दिव्य हस्तक्षेपों की गहराई में उतरते हुए लोककथा, आस्था और जुनून की एक कहानी बुनी गई है, जो जमीन की मिट्टी से ही जन्मी है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी, सप्तमी गौड़ा, गुलशन देवैया, रुक्मिणी वसंत, जयराम, पीडी सतीश चंद्र, प्रकाश थुमिनाड और कई प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं, जो इस महाकाव्य कहानी को खूबसूरती से सामने लाते हैं।

ऋषभ शेट्टी स्टारर कांताराः चैप्टर 1 को उन्होंने ही लिखा और डायरेक्ट किया है। इसे विजय किरगंदूर ने होंबाले फिल्म्स के बैनर तले बनाया है। फिल्म की शूटिंग अरविंद एस. कश्यप ने की और संगीत बी. अजयनीश लोकनाथ ने दिया है, जिन्होंने ओरिजिनल फिल्म की जादुई दुनिया को बनाने में मदद की है। कांताराः चैप्टर 1, 2 अक्टूबर 2025 को पूरी दुनिया में रिलीज हो चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।