देश में सोने की कीमत में गिरावट पर ब्रेक लग गया है। 31 जुलाई की सुबह ज्यादातर शहरों में भाव बढ़ा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 144490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में भाव 144340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसकी वजह वैश्विक बाजार में सोने के भाव में आई तेजी और देश के अंदर आभूषण विक्रेताओं की ओर से की गई ताजा खरीद है। रॉयटर्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,096.29 डॉलर प्रति औंस पर है। अगस्त में डिलीवरी वाला US गोल्ड फ्यूचर्स 4,094.10 डॉलर प्रति औंस पर है।
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी जुलाई की मीटिंग में बेंचमार्क ब्याज दरों को बिना किसी बदलाव के 3.50%-3.75% पर ही छोड़ दिया है। ब्याज दरों में कमी या इसे स्थिर रखा जाना, सोने और चांदी जैसे एसेट्स के लिए पॉजिटिव ट्रिगर का काम करता है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 144490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 132310 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 144340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 144340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 144340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 132310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अप्रैल-जून 2026 तिमाही में भारत में सोने की मांग सालाना आधार पर 6 प्रतिशत घटकर 131.4 टन रह गई।विश्व स्वर्ण परिषद की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल इसी अवधि में कुल मांग 139.7 टन की थी। अप्रैल-जून तिमाही में सोने की वैश्विक मांग सालाना आधार पर 1,269 टन पर स्थिर रही। जून 2025 तिमाही में सोने की कुल वैश्विक मांग 1,268.6 टन थी।
सोने से उलट दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में देश के अंदर गिरावट बनी हुई है। 31 जुलाई की सुबह चांदी 234900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। रॉयटर्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 58.98 डॉलर प्रति औंस हो गई है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।