Alpha Release Date Postponed: आलिया भट्ट और शरवरी की आगामी फिल्म 'अल्फा' यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली वुमन सेंट्रिक फिल्म है। फिल्म ऐलान के बाद से ही काफी चर्चा में रही है। इसे पिछले साल दिसंबर में रिलीज करने का प्लान था, लेकिन फिर 17 अप्रैल, 2026 में इसे रिलीज करने का तय किया गया था।
क्योंकि अल्फा के वीएफएक्स के लिए और समय की आवश्यकता थी। फिल्म को एक बार फिर से टाल दी गई है, और अब यश राज फिल्म्स ने नई रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है। अल्फा 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सोशल मीडिया पर सीधे ओटीटी रिलीज की अफवाहें चल रही थीं, लेकिन यश राज फिल्म्स ने आधिकारिक पोस्टर जारी कर इन अटकलों को खारिज कर दिया है और बताया है कि फिल्म सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी।
सोमवार को यश राज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर अल्फा का नया पोस्टर जारी किया, जिससे पुष्टि हो गई कि फिल्म अब 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर में आलिया भट्ट के किरदार की एक झलक दिखाई गई है, जिसमें उनके चेहरे और हाथ पर चोट के निशान हैं। पोस्टर में मुख्य कलाकारों के नाम भी दिए गए हैं- आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल। पोस्टर में रिलीज की तारीख भी बताई गई है, जिसमें लिखा है, “10.07.26. सिर्फ सिनेमाघरों में।” इस तरह ओटीटी पर सीधे रिलीज होने की अफवाहें खारिज हो गईं और पुष्टि हो गई कि अल्फा सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म को लेकर फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी उत्सुकता जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, “हम सब अल्फा देखने के लिए बेताब हैं!” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “मुझे पैसे दे दो।” तीसरे ने लिखा, “इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।”
इससे पहले, यश राज फिल्म्स के प्रवक्ता ने अल्फा की सीधी ओटीटी रिलीज की अफवाहों को खारिज करते हुए वैरायटी इंडिया को बताया, “‘अल्फा’ के सीधे स्ट्रीमिंग पर आने की अफवाह का मकसद हीरोइन प्रधान फिल्म को गलत तरीके से पेश करना है। यश राज फिल्म्स अपनी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों को कभी भी सीधे स्ट्रीमिंग पर नहीं डालती। हम एक ऐसा स्टूडियो हैं जिसे सिनेमाई अनुभव देने में गर्व है। ‘अल्फा’ कंपनी की एक बड़ी फिल्म है।”
अल्फा का निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जो द रेलवे मेन, फैन, धूम 3 जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का अधिकांश हिस्सा कश्मीर में शूट किया गया है। फिल्म में बॉबी देओल के मुख्य खलनायक की भूमिका निभाने की उम्मीद है, जो संभवत आलिया के किरदार को प्रशिक्षित करता है और बाद में उसका कट्टर दुश्मन बन जाता है।
फिल्म 'वॉर 2' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में फैंस को अल्फा की एक झलक देखने को मिली। इस सीक्वेंस में बॉबी देओल ने अचानक एंट्री की और स्पाई यूनिवर्स में अपनी आधिकारिक एंट्री दर्ज कराई। सीन में उन्हें एक छोटी बच्ची के हाथ पर एक एजेंसी का लोगो लगाते हुए दिखाया गया। जब बच्ची ने पूछा कि इसका क्या मतलब है, तो बॉबी के किरदार ने जवाब दिया, "अल्फा।" उन्होंने समझाया कि अल्फा ग्रीक वर्णमाला का पहला अक्षर है और उनके प्रोग्राम का आदर्श वाक्य है: "सबसे पहले, सबसे तेज़, सबसे ताकतवर। इस दिलचस्प बातचीत ने ऑनलाइन अटकलों को हवा दी कि हो सकता है कि वह बच्ची फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट के किरदार का बचपन का रूप हो।