Dhurandhar 2: धुरंधर को लेकर जाकिर का बयान पड़ा भारी, अमीषा ने दिया तगड़ा जवाब

Dhurandhar 2: अमीषा पटेल ने जाकिर खान के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जाकिर ने दावा किया था कि फिल्म धुरंधर की सफलता से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लोग जल रहे हैं। इस पर अमीषा ने कहा कि इंडस्ट्री ने फिल्म को पूरा सम्मान दिया है और इस तरह की बातें बेवजह नकारात्मकता फैलाती हैं

अपडेटेड Apr 08, 2026 पर 9:08 AM
Dhurandhar 2: ये फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी

एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान के एक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। जाकिर ने हाल ही में कहा था कि फिल्म धुरंधर: द रिवेंज  की सफलता से बॉलीवुड हिल गया है और कहीं न कहीं डर भी गया है। उनके इस बयान को लेकर इंडस्ट्री में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। अमीषा पटेल ने इस टिप्पणी को नकारात्मक बताते हुए खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि फिल्म इंडस्ट्री ने इस फिल्म को सम्मान दिया है और इस तरह के बयान माहौल खराब करते हैं। उनके इस रिएक्शन के बाद अब ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया है।

नेगेटिविटी मत फैलाओ


अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाकिर को सीधे तौर पर जवाब देते हुए कहा कि ऐसी नकारात्मक बातें फैलाना सही नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने इस फिल्म को पूरा सम्मान और महत्व दिया है, इसलिए इस तरह के बयान बेवजह विवाद पैदा करते हैं।

सुपरस्टार्स का उदाहरण देकर दिया जवाब

अमीषा ने शाहरुख खान, सलमान खान, सनी देओल, ऋतिक रोशन और अजय देवगन जैसे स्टार्स का उदाहरण देते हुए कहा कि ये सभी स्टार्स कई मेगा हिट फिल्में दे चुके हैं और आगे भी देते रहेंगे। इंडस्ट्री में सफलता कोई नई बात नहीं है।

क्या बोले थे जाकिर खान?

दरअसल, एक इवेंट के दौरान जाकिर खान ने कहा था कि भले ही लोग सामने से तारीफ करें, लेकिन सच्चाई ये है कि धुरंधर की सफलता से कई लोग अंदर ही अंदर जल रहे हैं। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी।

पहले भी कर चुकी हैं फिल्म की तारीफ

दिलचस्प बात ये है कि अमीषा पटेल पहले खुद धुरंधर: द रिवेंज की तारीफ कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म को “आंखें खोलने वाला” बताया था और कहा था कि निर्देशक आदित्य धर ने एक सच्ची फिल्म बनाई है, न कि सिर्फ एक प्रोजेक्ट।

स्टारकास्ट और रिलीज

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त समेत कई बड़े सितारे नजर आए हैं। ये फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।