Akshaye Khanna: धुरंधर की सफलता के बीच अक्षय खन्ना पर ‘सेक्शन 375’ टीम ने लगाया अुनप्रोफेशनल होने का आरोप, 21 लाख रुपये एडवांस लेने का दावा

Akshaye Khanna: हिट फिल्म 'धुरंधर' से वापसी कर चुके अक्षय खन्ना पर अब पुरानी विवादास्पद कहानी फिर सुर्खियां बटोर रही है। 2019 की फिल्म 'सेक्शन 375' की टीम ने उन्हें अुनप्रोफेशनल बिहेवियर का दोषी ठहराया।

अपडेटेड Dec 31, 2025 पर 5:05 PM
Story continues below Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना, जो हाल ही में अपनी फिल्म धुरंधर की सफलता से चर्चा में हैं, अब एक नए विवाद में फंस गए हैं। सेक्शन 375 फिल्म की टीम ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने फिल्म साइन करने के बाद 21 लाख रुपये एडवांस लिया, लेकिन तय समय पर शूटिंग के लिए उपलब्ध नहीं हुए और अपनी तारीखें दूसरी फिल्म को दे दीं।

विवाद की जड़

फिल्म सेक्शन 375 के लेखक और पूर्व निर्देशक मनीष गुप्ता ने खुलासा किया कि साल 2017 में अक्षय खन्ना ने यह फिल्म साइन की थी। उस समय उनकी फीस करीब 2 करोड़ रुपये तय हुई थी और उन्होंने एडवांस भी ले लिया था। लेकिन जब टीम शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रही थी, तभी अक्षय ने अपनी तारीखें छोड़कर द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म को दे दीं। इससे सेक्शन 375 की पूरी योजना अस्त-व्यस्त हो गई और प्रोजेक्ट महीनों तक लटका रहा।

आरोप और असर


मनीष गुप्ता का कहना है कि अक्षय खन्ना ने न केवल शूटिंग में देरी करवाई बल्कि बाद में फीस बढ़ाने की मांग भी की। इस रवैये के चलते प्रोडक्शन टीम को भारी नुकसान उठाना पड़ा। गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि अक्षय ने उन्हें बतौर निर्देशक प्रोजेक्ट से हटवाने में भूमिका निभाई। इन घटनाओं ने फिल्म की टीम और निर्माता कुमार मंगत को कानूनी रास्ता अपनाने पर मजबूर कर दिया।

धुरंधर की सफलता और नया विवाद

दिलचस्प बात यह है कि यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लेकिन दृश्यम 3 से उनके अचानक बाहर निकलने और अब सेक्शन 375 से जुड़े आरोपों ने उनके करियर पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंडस्ट्री में यह चर्चा है कि अक्षय का यह रवैया उनके पेशेवर रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकता है।

अक्षय खन्ना हमेशा से एक गंभीर और प्रतिभाशाली अभिनेता माने जाते रहे हैं। सेक्शन 375 जैसी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में उनकी मौजूदगी दर्शकों के लिए खास होती। लेकिन जब किसी कलाकार पर गैर-पेशेवर व्यवहार के आरोप लगते हैं, तो यह केवल निर्माता या निर्देशक ही नहीं बल्कि दर्शकों के विश्वास को भी चोट पहुंचाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।